गर्ल्स हॉस्टल की बाथरूम में लगा था कैमरा, बिंदास होकर नहाती लड़कियां और फिर...

जयपुर के एक गर्ल्स हॉस्टल में दो युवकों ने बाथरूम में नहा रही छात्रा का अश्लील वीडियो बनाया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके कब्जे से मोबाइल फोन भी जब्त किया है।

Arvind Raghuwanshi | Published : Oct 1, 2024 10:48 AM IST / Updated: Oct 01 2024, 04:27 PM IST

जयपुर. राजधानी जयपुर के एक गर्ल्स हॉस्टल में एक कॉलेज छात्रा का अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है, जिसने सभी को शॉक्ड कर दिया है। यह घटना तब हुई जब हॉस्टल में रंगाई-पेंट का काम कर रहे दो युवक बाथरुम के वेंटिलेशन से छात्रा का वीडियो बना रहे थे। यह मामला शिवदासपुरा थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

वेंटिलेशन बहाने बनाए अश्लील वीडियो 

Latest Videos

24 वर्षीय पीड़ित छात्रा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें बताया गया कि वह सोमवार को सुबह लगभग 11:45 बजे बाथरुम में नहाने गई थी। उसी दौरान, आरोपियों ने वेंटिलेशन के माध्यम से उसके अश्लील वीडियो बना लिए। जब छात्रा को इस बात का पता चला, तो उसने शोर मचाया, जिसके बाद हॉस्टल संचालक ने आरोपियों को पकड़कर पुलिस को बुलाया।

लड़कों के मोबाइल में मिला पोर्न साइट का जखीरा

पुलिस ने दोनों आरोपियों, कृष्ण बुनकर (24) और छोटू लाल (28), को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से मोबाइल फोन भी जब्त किया। पीड़ित छात्रा की शिकायत पर FIR दर्ज की गई है और मामले की जांच उपनिरीक्षक घनश्याम द्वारा की जा रही है। बताया जा रहा है दोनों लड़कों के फोन से और भी कई वीडियो मिले हैं।

सीकर में डॉक्टर ने टॉयलेट में लगाया था हिडन कैमरा

उल्लेखनीय है इसी तरह का एक मामला पिछले महीने सीकर जिले से सामने आया था। वहां सोनोग्राफी करने वाले एक डॉक्टर ने टॉयलेट में हिडन कैमरा लगाया हुआ था। टॉयलेट में आने वाली हर महिला का वीडियो रिकॉर्ड हो रहा था। पुलिस को चार पेन ड्राइव में सैकड़ो वीडियो मिले थे।

यह भी पढ़ें-बिहार से दुल्हन लेकर आ रहा था राजस्थान, सुहागरात से पहले रास्ते में हो गया कांड

 

Share this article
click me!

Latest Videos

LIVE: पेरिस ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों में पदक जीतने वाले एथलीटों और कोचों के लिए सम्मान कार्यक्रम
Kolkata RG Kar Medical Collage Case LIVE: कोलकाता आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले की सुनवाई
7000 km का सफर तय करेगी 'वायु वीर विजेता' कार रैली, 50 से अधिक वायु योद्धा लेंगे हिस्सा
Israel Hezbollah War: Nasrallah की मौत पर क्यों बंट गए मुस्लिम देश?
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी ने सोनीपत में जनता को संबोधित किया | हरियाणा विजय संकल्प यात्रा |