बिहार से दुल्हन लेकर आ रहा था राजस्थान, सुहागरात से पहले रास्ते में हो गया कांड

Published : Oct 01, 2024, 12:03 PM ISTUpdated : Oct 01, 2024, 04:23 PM IST
 Rajasthan Pali News

सार

बिहार से दुल्हन लाते समय राजस्थानी दूल्हे के साथ बाइक सवार बदमाशों ने की लूटपाट और दुल्हन अपहरण की कोशिश। दूल्हे के परिवार को अब लुटेरी दुल्हन होने का शक।

पाली. राजस्थान का दूल्हा बिहार से दुल्हन लेकर आ रहा था इसी दौरान रास्ते में एक फिल्मी कांड हुआ। बाइक पर आए बदमाशों ने दूल्हे की दुल्हन को अपने साथ ले जाने की कोशिश की। बदमाशों ने दूल्हे और उसके परिवार के साथ मारपीट की। पूरा मामला बिहार के कैमूर का है। जहां के भगवानपुर के माता मुंडेश्वरी इलाके में राजस्थानी लड़के की बिहार की लड़की से शादी हुई और शादी के बाद वह ई-रिक्शा से दुल्हन को लेकर आ रहा था। इसी दौरान बदमाशों ने दुल्हन को अपने साथ ले जाने की कोशिश भी की। फिलहाल बिहार पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

दुल्हन को लेकर ई रिक्शा से जा रहा था दूल्हा

मामले में दूल्हे विनोद का कहना है कि वह राजस्थान के पाली जिले से बारात लेकर गया था। जब वह अपनी दुल्हन को लेकर ई रिक्शा से कृष्णापुर जा रहा था। इस दौरान तीन बाइकों पर आए बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और फिर दुल्हन को अपने साथ ले जाने की कोशिश की। जब दूल्हे और उसके परिवार ने विरोध किया तो बदमाशों ने उनके साथ मारपीट करना शुरू कर दी। इसी दौरान कमलेश नाम के शख्स वहां से गुजर रहे थे। जब दूल्हा और उसके घर वाले चिल्लाने लगे तो कमलेश ने अपनी बाइक रोकी। इसके बाद पुलिस को भी सूचना दी। जैसे ही पुलिस की गाड़ी आई हुई दिखाई दी तो बदमाश वहां से फरार हो गए।

20 हजार में बिहार से दुल्हन लेकर आ रहा था राजस्थानी लड़का

वहीं दूल्हे विनोद का कहना है कि वह पाली के सोजत सिटी क्षेत्र के बोयल गांव का रहने वाला है। जिनकी एक महिला के जरिए शादी के लिए बातचीत हुई थी। विनोद के परिवार के द्वारा दुल्हन के परिवार को 20 हजार रुपए कपड़ों की खरीददारी के लिए भी दिए थे। लेकिन अब विनोद के परिवार को इस शादी पर भी शक होने लगा है। फिलहाल अभी पुलिस ने दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए बुलाया है। डॉक्यूमेंट और अन्य आधार पर पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ करेगी।

लुटेरी दुल्हन होने पर भी परिवार ने जताया शक

परिवार के लोगों को अब दुल्हन और उसके परिवार के लोगों पर भी शक है। क्योंकि इस तरह से किसी के साथ वारदात नहीं होती है। ऐसे में अंदेशा है कि दुल्हन के साथियों ने मिलकर इस वारदात को किया है। जो दुल्हन को अपने साथ ले जाने में सफल नहीं हो सके।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 31 July 2026: दिल्ली-NCR, एमपी, महाराष्ट्र से राजस्थान तक 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल
Weather Update 30 July 2026: दिल्ली से गुजरात तक मौसम बदला, आज इन राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट