महाशिवरात्रि विशेषः जानिए राजस्थान स्थित भूतेश्वर महादेव मंदिर को, मान्यता है कि इसे भूतों ने बनाया

Published : Feb 18, 2023, 10:35 AM IST
bhuteshwar mahadev

सार

आज देशभर में महाशिवरात्रि का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। लाखों भक्त मंदिरों में पहुंच रहे है। इसी बीच जाने राजस्थान में स्थित देश का इकलौत शिव मंदिर के बारे में, जिसके बारे में कहा जाता है कि इसे भूतों ने बनाया था। रात में यहां नहीं रुकता कोई।

 

जयपुर (jaipur). महाशिवरात्रि पर आज शिव मंदिर की बात....। राजस्थान में देश का एक ऐसा इकलौत मंदिर है जहां पर रात में रुकने का साहस कोई नहीं जुटा पाता...। किसी को पता नहीं है कि ये मंदिर किसने बनाया, कब बनाया और कहां से बनाया गया। मंदिर के आसपास घना जंगल है, मंदिर के बारे में इतिहास के किसी भी पन्ने में कोई जानकारी नहीं है। लेकिन कुछ बुजुर्गों का कहना है कि यह मंदिर रातों रात बना था और इसे संभवतः भूतों या आत्माओं ने बनाया था, यही कारण है कि आज भी शाम होते ही मंदिर वीरान हो जाता है, यानि मंदिर में कोई नहीं ठहर पाता।

2 हजार साल पुराने मंदिर में रात में नहीं रुकता कोई

यह मंदिर राजस्थान की राजधानी जयपुर में स्थित है। भूतेश्वर महादेव मंदिर आमेर की पहाड़ियों में स्थित है। आमेर में बसे नाहरगढ़ अभ्यारण से करीब चार किलोमीटर अंदर मंदिर के लिए कच्चा रास्ता जाता है। पिछले कुछ सालों से मंदिर में पूजा पाठ शुरू हो गई है और लोग बारिश के सीजन में लोगों ज्यादा संख्या में यहां आते हैं। चर्चा है कि मंदिर करीब दो हजार से भी ज्यादा साल पुराना है। रातों रात यहां निर्माण हुआ। जिस जगह पर मंदिर बना वहां आसपास घना जंगल है। शाम पांच से छह बजे के बाद यहां कोई नहीं ठहरता। कहा जाता है कि रात के समय जो भी यहां रुकता है वह सवेरे नहीं उठता।

सुबह को 6 तो शाम 7 बजे तक होती है पूजा पाठ

स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ साल पहले एक साधु महात्मा यहां आए थे और उन्होनें मंदिर में पूजा पाठ शुरू किया। वे कुछ दिन यहां रात के समय ठहरे भी थे लेकिन उसके कुछ दिन बाद ही वे जीवित समाधी में मिले। यानि बैठे हालात में ही उनके प्राण निकल चुके थे। उसके बाद मंदिर में आवाजाही तो शुरू हो गई लेकिन शाम होते ही मंदिर फिर से वीरान हो जाता है। आज सवेरे छह बजे से शाम सात आठ बजे तक मंदिर में पूजा पाठ होने हैं।

इसे भी पढ़े- दुनिया का इकलौता शिव मंदिरः जहां भगवान के अंगूठे की होती है पूजा, चमत्कार ऐसा कि नीचे बना गड्डा कभी नहीं भरता

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

मौसम अपडेट 7 अगस्त 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, IMD का बारिश-तूफान अलर्ट
Weather Update 6 August 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट, IMD की बड़ी चेतावनी