जयपुर में 2 दिन लगेगा बॉलीवुड कलाकारों का जमावड़ा: टेस्ट फॉर्मेट की तरह खेलेंगे T-20 मैच

Published : Feb 24, 2023, 06:58 PM IST
champion cricket  league 2023

सार

राजस्थान की पिंक सिटी कहे जाने वाले जयपुर शहर में बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटी का जमावड़ा लगने वाला है। इस लीग में शामिल होने के लिए आ रहे कई दिग्गज कलाकार। एक्टिंग के अलावा बेट बॉल थाम दिखाएंगे अपना हुनर। जानिए इनका मैच देखने कितने की मिलेगी टिकट।

जयपुर (jaipur).राजस्थान की राजधानी और गुलाबी नगरी कहीं जाने वाली जयपुर सिटी में अब कल से 25 और 26 फरवरी को बॉलीवुड की सबसे ज्यादा सेलिब्रिटी का जमावड़ा लगने वाला है। दरअसल मौका है सेलिब्रिटी चैंपियन लीग का। जिसके चार में राजधानी जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित होंगे। यह लीग साल 2012 से चलती हुई आ रही है। जिसमें टेस्ट फॉरमैट की तरह क्रिकेट के मैच होते हैं।

बॉलीवुड कलाकारों का मैच देखने खर्च करने होंगे इतने रुपए

राजस्थान में होने जा रहे मैच में बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद जिम्मी शेरगिल आयुष्मान खुराना सहित अन्य कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी आएंगे। आयोजकों ने बताया कि जयपुर में 4 मैच होंगे। इनमें हर मैच 40 ओवर का होगा। हालांकि पहले 10 ओवर 1 टीम और दूसरे 10 ओवर दूसरी टीम खेलेगी। हालांकि यदि कोई टीम पहली पारी में ऑल आउट हो जाती है तो उसे दूसरी पारी खेलने का मौका नहीं मिलेगा। राजस्थान के लोग भी इन मैच को देख सकते हैं। इसकी टिकट रेट अलग-अलग स्टैंड के हिसाब से 500 रुपए से लेकर करीब 25 हजार रुपए तक है। वही इन मैचों के बाद एक आफ्टर पार्टी का आयोजन भी होगा। जिनमें चुनिंदा लोग ही शामिल होंगे।

पहली बार सेलिब्रिटी चैंपियन लीग की मेजबानी करेगा प्रदेश

राजस्थान में यह पहला मौका है जब सेलिब्रिटी चैंपियन लीग की मेजबानी का मौका राजस्थान को मिला हो। इसके लिए राजधानी जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आज लगभग तैयारियां पूरी कर ली गई है। आज शाम को सभी सेलिब्रिटी राजधानी जयपुर पहुंच जाएंगे। बताया जा रहा है कि मैच होने के बाद बॉलीवुड सेलिब्रिटी राजधानी जयपुर का भी टूर कर सकते हैं। हालांकि इसका विधिवत कार्यक्रम अभी तक जारी नहीं हुआ है।

वहीं इस चैंपियन लीग में बॉलीवुड की सेलिब्रिटी के अलावा साउथ फिल्म इंडस्ट्री के भी कई एक्टर और सिंगर शामिल होंगे। आयोजकों ने बताया कि मैच की 75% से ज्यादा टिकट सेल आउट हो चुकी है आज रात तक पूरी एडवांस बुकिंग फुल हो जाएगी।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल
Weather Today: दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, राजस्थान और महाराष्ट्र में बदला मौसम, जानें कहां भारी बारिश और कहां बढ़ेगी गर्मी