शेखावाटी को साधने आ रहे PM मोदी, सीकर से करोड़ों किसानों के अकाउंट में पैसा ट्रांसफर करेंगे, क्या है चुनावी मायने

Published : Jul 18, 2023, 03:20 PM IST
pm modi in rajasthan

सार

राजस्थान में ये साल चुनावी साल है। विधानसभा चुनाव से पहले पीएम नरेंद्र मोदी पिछले कुछ महीनों से कई बार प्रदेश की यात्रा कर चुके है। इस बार वे शेखावटी को साधने के लिए करेंगे सीकर का दौरा। यही वो इलाका जहां पिछले चुनाव में सभी सीटें हार चुकी भाजपा।

जयपुर (jaipur News). राजस्थान में विधानसभा चुनाव में 5 महीने से भी कम समय बचा है। इसी बीच राजस्थान में भाजपा ने अभी से ही अपनी स्ट्रोम प्रचार नीति शुरू कर दी है। विधानसभा चुनाव के प्रचार को लेकर ही राजस्थान में बीते दिनों अजमेर में और बीकानेर में प्रधानमंत्री का दौरा रहा। प्रधानमंत्री ने इन दोनों संभागों में सभा कर के अपने वोटर्स को साधा। अब प्रधानमंत्री राजस्थान में नए संभाग सीकर को साधने आ रहे हैं। सीकर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 27 जुलाई को प्रस्तावित दौरा है।

सीकर में पीएम मोदी किसानों के खाते में ट्रासंफर करेंगे सम्मान निधि

इस प्रस्तावित दौरे को लेकर आज केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी सीकर पहुंचे। जहां उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की और सीकर के जिला खेल स्टेडियम में होने वाली सभा के लिए स्टेडियम का जायजा भी लिया। कैलाश चौधरी ने मीडिया से बातचीत में बताया है कि सीएम यहीं से किसान सम्मान निधि और पीएम प्रणाम योजना का पैसा रिलीज करने वाले हैं। हालांकि इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी एक आम सभा को भी संबोधित करने वाले हैं। वही आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां से करीब 11.5 करोड़ किसानों के अकाउंट में पैसा ट्रांसफर करने वाले हैं।

पीएम मोदी के स्वागत के लिए शुरू हुई तैयारियां

अब आज से ही सीकर के जिला खेल स्टेडियम में तैयारियां शुरू हो चुकी है। इस स्टेडियम में बनने वाले स्टेज में भी बदलाव किया गया है। वही तीन हेलीपैड बनाए जा रहे हैं इसके अतिरिक्त एक इंडोर स्टेडियम में भी कार्यक्रम होना प्रस्तावित है। भाजपा के नेताओं का दावा है कि इस कार्यक्रम में करीब दो लाख लोगों की भीड़ रहेगी। आपको बता दें कि सीकर हाल ही में सीएम अशोक गहलोत द्वारा की गई घोषणा के मुताबिक नया संभाग बना है। जिसके अंदर सीकर झुंझुनू चूरू और नीमकाथाना जिला शामिल है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां सभा कर चारों जिलों के वोटर को साधना चाहते हैं।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब 4.5 साल पहले विधानसभा चुनाव के दौरान सीकर में जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे। ऐसे में दावा किया गया था कि सीकर में भाजपा एकतरफा जीत हासिल करेगी लेकिन प्रधानमंत्री की सभा होने के बावजूद भी परिणाम काफी निराशाजनक रहा सीकर में एक भी विधानसभा सीट पर भाजपा का प्रत्याशी जीत नहीं पाया।

इसे भी पढे़ं- पीएम नरेंद्र मोदी 31 मई को कर रहे राजस्थान का दौरा, अजमेर में करेंगे जनसभा, आने की वजह है खास

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Jaipur Weather Update: गुलाबी शहर जयपुर में बारिश-ओले का अलर्ट, फिर बढ़ेगी ठंड?
'अब कोई पुरुष जन्म नहीं लेना चाहेगा', मौत से पहले बता गया सबसे सीक्रेट सच