राजस्थान यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष निर्मल चौधरी को भरी सभा में जड़ा चांटा, देखते रह गए केंद्रीय मंत्री

राजस्थान यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष निर्मल चौधरी को भरी सभा में जड़ा चांटा, देखते रह गए केंद्रीय मंत्री

Published : Jan 23, 2023, 05:42 PM ISTUpdated : Jan 23, 2023, 05:44 PM IST

राजस्थान की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष निर्मल चौधरी को भरी सभा में थप्पड़ मार दिया गया। हैरानी की बात यह है कि यह सब उस वक्त हुआ जब केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत के सामने हुआ।

 

जयपुर. राजस्थान की राजधानी जयपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यूथ आइकन माने जाने वाले राजस्थान यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष निर्मल चौधरी को महासचिव अरविंद ने भरी सभा में थप्पड़ मार दिया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के सामने दोनों के गुट आपस में लात उसे चलाते हुए दिखाई दिए।

चांटा जड़ने के बाद बोला-थप्पड़ मारने से मैं रुकने वाला नहीं हूं...
दरअसल, घटना जयपुर की महारानी कॉलेज की है। यहां आज छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन था। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत नहीं आने वाले थे। वही इस घटनाक्रम के बाद पंजाबी सिंगर अखिल का परफॉर्मेंस भी होने वाला था लेकिन इस घटनाक्रम के बाद पूरा का पूरा माहौल ही बिगड़ गया। वहीं इस पूरे मामले पर निर्मल चौधरी ने सफाई दी है कि मुझे अतिथि के रूप में कार्यक्रम में बुलाया गया था। मेरे साथ वहां खुलेआम गुंडागर्दी की गई मैं किसी से डरने वाला नहीं हूं और ना ही मैं कोई गुंडा बदमाश हूं। जब तक मेरी सांस चलेगी मैं छात्रों के लिए काम आता रहूंगा थप्पड़ मारने से मैं रुकने वाला नहीं हूं क्योंकि थप्पड़ तो अरविंद केजरीवाल के भी लगा था।

राजनेता बोले-यह सिर्फ कंट्रोवर्शियल स्टंट था
गौरतलब है कि राजस्थान यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष श्री निर्मल चौधरी हमेशा से ही विवादों में रहे हैं। छात्र संघ चुनाव के दौरान भी उनकी पुलिस वालों ने ही पिटाई की थी। इसके बाद लगातार चुनाव जीतने से लेकर अपनी रैलियों को लेकर छात्रसंघ अध्यक्ष निर्मल चौधरी लगातार सुर्खियों में ही रहे हैं। वहीं राजनीतिक जानकारों की माने तो यह एक कंट्रोवर्शियल स्टंट था।

04:24Kota Accident: खाटू श्याम के दर्शन की खुशी मातम में बदली, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत कैसे हुई? देखें VIDEO
Pushkar Mela 2026: मालिक के इशारे पर नाचने लगा ऊंट! पुष्कर मेले का ये नजारा देख दंग रह जाएंगे
03:10Rajasthan Blast: रेलवे लाइन के पास धमाका, 2 सीमेंट खंभे टूटे, 7.5 KG RDX Recovery, क्या है पूरा मामला?
03:09Asaram Bapu Case : आसाराम को हाईकोर्ट से मिला बड़ा झटका, फौरन करना होगा ये काम
04:35'ठीक-ठाक डोज दे दिया गया है', Rajnath Singh ने एक बार फिर Pakistan को दिया अल्टीमेटम
08:28Trump टैरिफ से संकट में बीकानेर का ऊन उद्योग, 20 लाख लोग बेरोजगार हो जाएंगे-छलक पड़ा दर्द
03:05Rajasthan Weather: राजस्थान में तबाही की तरह बरस रहा Monsoon, बारिश से जगह-जगह तबाही
08:30pahalgam हमले पर रक्षा मंत्री Rajnath Singh बोले — हमने धर्म नहीं, कर्म देखकर मारा
05:45Rajasthan Rain : सवाई माधोपुर में बारिश में धंसी जमीन, दिखा ये खतरनाक नजारा
04:01Rajasthan Flood : Sawai Madhopur में घुटनों तक भरा पानी, कैद होकर रह गए लोग