जयपुर में मौत का तांडव...... छुर्रा लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स... सात लोगों को काट दिया

जयपुर राजस्थान में एक नशेड़ी ने जमकर उपद्रव मचाया, जिसमें एक की मौत हो गई है। वहीं कई गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती हैं।

subodh kumar | Published : May 11, 2024 5:21 AM IST / Updated: May 11 2024, 11:10 AM IST

जयपुर. राजधानी जयपुर के ग्रामीण इलाके से बड़ी खबर है। शाहपुरा क्षेत्र में बीती रात एक सिरफिरे ने लोगों पर हमला कर दिया। राह चलते सात लोगों को चाकू घोंप दिए। उनमें से एक की देर रात मौत हो गई। भीड़ ने उसे पकड़कर पीटा और बाद में उसे पुलिस ले गई। जिसने चाकू बाजी की है वह नशे का आदी है। सात में से पांच लोग अस्पताल पहुंचे हैं, एक ने दम तोड़ दिया है। एक बाल बाल बचा है। इस घटना के बाद देर रात शाहपुरा इलाके में रोड जाम करने की कोशिश की गई। आज सवेरे रोड जाम किया गया और विरोध प्रदर्शन किया गया है।

तोड़फोड़ कर मचाया तांडव

Latest Videos

पुलिस ने बताया कि मनोज कुमार सैनी शाहपुरा इलाके का ही रहने वाला है। गुरुवार को उसने सरकारी अस्पताल के बाहर स्थित एक चाय की दुकान में तोडफोड़ कर दी थी। उसके बाद उसे पुलिस ने पकड़ा था और शांति भंग की धाराओं में बंद कर दिया था। चौबीस घंटे के बाद यानी कल शाम उसे जमानत मिल गई थी। कल रात करीब दस बजे के बाद वह छुर्रा लेकर अस्पताल पहुंचा। वहां अस्पताल के अंदर और बाहर जो मिला उसे काट डाला।

यह भी पढ़ें : मुस्लिम को नहीं लिव इन रिलेशनशिप में रहने का अधिकार, जानिये हाईकोर्ट का आदेश

5 लोग गंभीर रूप से घायल

मनोज सैनी के हमले के बाद लोगों ने उसे जैसे तैसे काबू किया। उसके द्वारा की गई चाकू बाजी में शाहपुरा निवासी मोहन की मौत हो गई। पांच लोग शाहपुरा अस्पताल में ही भर्ती है। उनमें से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने उसे फिर से अरेस्ट कर लिया है। हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें : पति के सोने के बाद भी पत्नी आधी रात तक करती थी वो काम, पति की सेहत होने लगी खराब

Share this article
click me!

Latest Videos

PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
नक्सली सोच से लेकर भ्रष्टाचार के जन्मदाता तक, PM Modi ने जम्मू में कांग्रेस को जमकर सुनाया
Bulldozer Action पर Asaduddin Owaisi ने BJP को जमकर धोया
घूंघट वाली महिला सरपंच का फर्राटेदार अंग्रेजी भाषण, IAS Tina Dabi भी सुनकर रह गई दंग
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों