जैसलमेर से शॉकिंग खबर: 15 साल की लड़की कहानी सुनकर पुलिसवालों के भी रोंगटे खड़े हो गए

Published : Jul 13, 2024, 11:46 AM IST
Jaisalmer

सार

राजस्थान के जैसलमेर जो घटना सामने आई है वह मानवता को शर्मसार करने वाली है। जहां एक नाबालिग लड़की के साथ पहले दो गेप किया गया। इसके बाद प्राइवेट पार्ट में खोलता हुआ गर्म तेल डाल दिया। पीड़िता ने पुलिसवलों को जो कहानी बयां की है वह रोंगटे खड़े कर देगी।

जैसलमेर. राजस्थान के जैसलमेर जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक नाबालिग लड़की के साथ रेप नहीं कर पाया तो उसके प्राइवेट पार्ट में गर्म तेल डाल दिया। दो दिनों तक पीड़िता तड़पती रही। पीड़िता ने इस बारे में अपनी मां को भी बताया, लेकिन उन्होंने भी चुप रहने को बोल दिया क्योंकि बदनामी का डर था। अब घर से भागकर पीड़िता पुलिस के पास पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

महाराष्ट्र की महिला हरियाणा के युवक के साथ लिव इन में रह रही थी

पुलिस के अनुसार जैसलमेर इलाके में महाराष्ट्र की महिला एक हरियाणा के युवक के साथ 8 साल से लिव इन रिलेशन में रह रही है। युवक के दो बेटे और महिला की दो बेटियां और एक बेटा है। इस मामले में महिला ने युवक द्वारा अपनी छोटी बेटी के साथ यह घिनौना काम करने का आरोप लगाया है।

दरिंदे ने प्राइवेट पार्ट पर डाल दिया गर्म तेल

बाल कल्याण समिति के समक्ष दिए बयानों में 15 साल की नाबालिग ने बताया कि 14 जून को उसकी मां के साथ रहने वाले युवक ने रेप करने की कोशिश की। जब नाबालिग ने विरोध किया तो पहले तो युवक ने मारपीट की और फिर उसके प्राइवेट पार्ट के अंदर गर्म तेल डाल दिया। युवक ने 2 दिन तक नाबालिक कमरे में बंद रखा। लेकिन जब उस नाबालिग के शरीर से बदबू आने लगी तो मां उसे अस्पताल लेकर गई जहां इलाज करवाया गया। आरोप है कि आरोपी युवक नाबालिग की बड़ी बहन के साथ भी इसी तरह की हरकत करता था।

बच्ची के लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने दिखाई इंसानियत

पुलिस के अनुसार नाबालिग का कहना है कि 30 जून को अपनी मां के कहने पर उसने युवक की जेब से 60 रुपए निकाल लिए। ऐसे में युवक ने बदला लेने के लिए नाबालिग के साथ मारपीट की। डर के मारे नाबालिग वहां से भागी और पूरी बात एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी को बताई। ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने कोतवाली थाने में मामला भी दर्ज करवाया।

यह भी पढ़ें-जयपुर में एक शख्स कड़क नोटों पर सोता था, रात में लड़की की एंट्री ने उड़ा दिए सबके होश

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 6 August 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट, IMD की बड़ी चेतावनी
Weather Update 5 August 2026: दिल्ली-NCR से छत्तीसगढ़ तक बारिश का अलर्ट, जानिए आपके शहर का हाल