राजस्थान में बेटी-मां और दादी एक-दूसरे के खिलाफ लड़ रहे चुनाव, जानिए तीनो ने एक साथ क्यों की दावेदारी

Published : Aug 15, 2023, 02:16 PM IST
Jhalawar Dag Gram Panchayat By election

सार

राजस्थान में एक अनोखा चुनाव होने जा रहा है। झालावाड़ के डग ग्राम पंचायत में 20 अगस्त को सरपंच पद के लिए उपचुनाव होने वाले हैं। जहां एक ही घर तीन मेंबर जो रिश्ते में मां- बेटी और दादी हैं वह एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। जिसकी चर्चा जोरे पर है।

झालावाड़ा (राजस्थान). चुनाव यह शब्द सुनने के साथ ही यू लगता है कि मानो दो विरोधी जो एक दूसरे को शिकस्त देना चाहते हैं वह अपने-अपने लोगों को साधने में लगे हुए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि राजस्थान में एक अनोखा चुनाव होने जा रहा है। यहां यही विरोधी गुट किसी अलग-अलग जाति समुदाय या फिर गांव के नहीं बल्कि एक घर की ही है। तीनों रिश्ते में बेटी,मां और दादी है।

प्रचार के लिए एक ही घर से रवाना होते हैं 3 काफिले

दरअसल, झालावाड़ के डग ग्राम पंचायत में 20 अगस्त को सरपंच पद के लिए उपचुनाव होने वाले हैं। इसके लिए कुल 8 लोगों ने अपना नामांकन दाखिल किया है। लेकिन एक ही घर से 3 महिलाओं की दावेदारी करना पूरे जिले में ही चर्चा का विषय बना हुआ है। इनमें सबसे बुजुर्ग बगतकंवर है। जो 23 साल पहले प्रधान रह चुकी है। उसके बाद दूसरी दावेदार उन्हीं की बहू ललित कर है जो साल 2011 में सरपंच बनी। वहीं तीसरी दावेदार ललिता की बेटी अन्नू कुमारी है। भले ही तीनों एक ही घर में रहती हो लेकिन जब प्रचार की बात हो तो तीनों के काफिले भी एक ही घर से रवाना होते हैं।

तीनों महिलाएं बोलीं-लोकतंत्र में सबको अधिकार

वहीं इस मामले में दावेदारी करने वाली तीनों महिलाओं का ही कहना है कि लोकतंत्र में चुनाव लड़ने और मतदान देने का अधिकार सभी लोगों को है। ऐसे में उन तीनों ने दावेदारी जताई है हालांकि जीते कोई भी लेकिन सभी का एक ही प्रयास रहेगा कि ग्राम पंचायत में ज्यादा से ज्यादा विकास कार्य करवाए जा सके।

जानिए क्यों हो रहे राजस्थान में उपचुनाव

वहीं आपको बता दे कि राजस्थान में या फिर अन्य जगहों पर उपचुनाव इसलिए करवाए जाते हैं क्योंकि मुख्य चुनाव होने के बाद यदि किसी प्रतिनिधि को निष्कासित कर दिया जाता है या फिर उसकी मौत हो जाती है तो वह पद रिक्त रहने के बाद वहां चुनाव करवाए जाते हैं इसके बाद मुख्य चुनाव तक नया उम्मीदवार पद पर काबिज रहता है।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल