झुंझुनूं का ये वीडियो दिल दहला देगा: कार को आगे-पीछे से घेरा और मारते रहे हथियार

Published : Jul 16, 2025, 04:48 PM ISTUpdated : Jul 16, 2025, 04:52 PM IST
jhunjhunu crime news

सार

Jhunjhunu News : राजस्थान के झुंझुनूं जिले से एक हैरान कर देना वाला वीडियो वायरल हो रहा है। जहां कुछ हथियार बंद बंदमाशों ने बीच सड़क पर एकदम फिल्मी स्टाइल में एक कार को घेरकर लाठी-डंडे बरसाए। पीड़ित को सरपंच बताया जाता, जिनके साथ मारपीट की गई है।

Rajasthan News : झुंझुनूं जिले सूरजगढ़ कस्बे में मंगलवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब स्थानीय सरपंच संदीप डैला की गाड़ी पदिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने हमला कर दिया। यह पूरी वारदात बारासिया कॉलेज के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिससे पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं।

सरपंच ओला की गाड़ी पर सवार थे

घटना के वक्त सरपंच डैला अपने साथी देवी सिंह ओला के साथ गाड़ी में सवार थे। गाड़ी चला रहे ड्राइवर के साथ हमलावरों ने मारपीट की, जबकि सरपंच और उनका साथी गाड़ी के भीतर ही रहे। हमले की यह घटना सिर्फ कुछ मिनटों की थी, लेकिन इसके पीछे की मंशा बेहद खतरनाक नजर आ रही है।

फिल्मी स्टाइल में घेराव कर दनादमन मारते रहे हथियार

बदमाश बताया गया है कि तीन कैंपर गाड़ियों में सवार करीब एक दर्जन बदमाशों ने पहले शिफ्ट गाड़ी को आगे-पीछे से घेरा और फिर हथियार लेकर टूट पड़े। लाठी-सरियों से गाड़ी के शीशे तोड़े गए और ड्राइवर को बेरहमी से पीटा गया। घटना के तुरंत बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

CCTV फुटेज हुई गुंडों की पहचान

 सीसीटीवी में 4 से 5 हमलावर साफ दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने फुटेज जब्त कर कुछ संदिग्धों की पहचान भी कर ली है। कुछ जगहों पर दबिशें दी गई हैं और जल्द ही गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।

सिर्फ धमकी नहीं, जान से मारने की योजना थी'

सरपंच का दावा: मुझे मारने की थी साजिश हमले के बाद सरपंच संदीप डैला ने इसे "पूर्व नियोजित हत्या की कोशिश" बताया। उन्होंने कहा कि ये सिर्फ धमकी नहीं, बल्कि जान से मारने की योजना थी। अगर ड्राइवर सूझबूझ न दिखाता, तो अंजाम गंभीर हो सकता था।

राजनीति या रंजिश? 

वजहों की तलाश में पुलिस फिलहाल पुलिस इस हमले को व्यक्तिगत दुश्मनी और सरपंची की पुरानी चुनावी रंजिश से जोड़कर देख रही है। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और सरपंच परिवार को भी अतिरिक्त सुरक्षा दी जा सकती है।

देखिए दिल दहला देने वाला वीडियो

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Weather Update 25 July 2026: गुजरात में बहुत भारी बारिश, दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, महाराष्ट्र समेत 8 राज्यों में मौसम का अलर्ट, IMD अपडेट
Weather Forecast 24 July 2026: दिल्ली से मुंबई तक बारिश, इन 7 राज्यों में कहीं गरजेंगे बादल तो कहीं तूफान का अलर्ट