ड्यूटी पर आया...दोस्तों से बात की और फिर खुद को उड़ा लिया, राजस्थान में सिपाही ने किया सुसाइड

Published : Feb 11, 2024, 06:27 PM IST
Jhunjhunu News

सार

राजस्थान के झुंझुनू जिले से बड़ी खबर है। जहां जिला जेल में हेड कांस्टेबल कृष्ण कुमार की बॉडी मिली है। बताया जाता है कि सिपाही ने लाइसेंस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारी है।

झुंझुनू. खबर राजस्थान के झुंझुनू जिले से है। जहां जिला जेल में हथियार खाने की हिफाजत करने वाले सिपाही ने खुद को गोली मार ली । आज सवेरे वह ड्यूटी पर आया । दोस्तों से मुलाकात की , कुछ देर बातचीत की और उसके बाद अपनी ड्यूटी संभाली। ड्यूटी संभालने के कुछ देर बाद ही गोली चलने की आवाज आई। साथी दौड़े तब तक हेड कांस्टेबल कृष्ण कुमार की मौत हो चुकी थी । वह 45 साल के थे। उनके सिर में गोली लगी और मौके पर ही दम तोड़ दिया।‌ पुलिस अफसरों का कहना है यह सुसाइड है या एक्सीडेंट , इसकी जांच की जा रही है । फिलहाल कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा।

कृष्ण कुमार झुंझुनू जिले के ही रहने वाले थे

मौके पर पहुंचे कोतवाली पुलिस ने बताया कि विवेक विहार में स्थित जिला जेल में हेड कांस्टेबल कृष्ण कुमार की बॉडी मिली। उसे जिला अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है। कृष्ण कुमार झुंझुनू जिले के ही रहने वाले थे। परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं । तीनों गांव में रहते हैं। एक बेटे की उम्र 24 साल है दूसरी बेटे की उम्र 20 साल है। साथियों ने पुलिस को बताया कि कृष्ण कुमार मानसिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ थे।

पिस्टल से उड़ाई खुद की खोफड़ी

कोतवाली पुलिस जब जेल में पहुंची तो मौके पर कृष्ण कुमार की बॉडी पड़ी थी। सर में बड़ा छेद था और पास में 455 बोर पिस्टल रखी हुई थी। पिस्टल को जप्त कर लिया गया है। जेल अधिकारियों का कहना है पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। कृष्ण कुमार की वर्दी से पुलिस को फिलहाल कोई सुसाइड नोट या अन्य दस्तावेज नहीं मिले हैं । जांच के लिए कोतवाली पुलिस ने कृष्ण कुमार का मोबाइल जप्त किया है। मौत के पीछे की असली वजह अभी सामने नहीं आई है।

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल
Weather Forecast 11 August 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बदला मौसम, बारिश-तूफान को लेकर आया बड़ा अपडेट