चिता से उठाकर अधजली लाशें खाता था यह शख्स, 'बन चुका था खूंखार भेड़िया'

Published : Apr 13, 2024, 10:08 AM IST
Jhunjhunu News

सार

राजस्थान के झुंझुनू जिले पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जिसकी कहानी आपके  रोंगटे खड़े कर देगी। जो इंसान के रूप भेड़िया था, वह श्मशान में जाकर अधजली लाशें खाता था।

सीकर. मर्डर के मामले में आरोपी गिरफ्तार, पिता की हत्या के मामले में बेटा गिरफ्तार...पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद ऐसी खबरें आपने कई बार सुनी होगी, लेकिन राजस्थान के झुंझुनू जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जो आपके रोंगटे खड़े कर देगा। यहां 12 दिन पहले हुई रिटायर्ड पोस्टमास्टर की हत्या के मामले में पुलिस ने एक तांत्रिक, उसके दो साथी और मृतक की बहू को गिरफ्तार किया है। हालांकि अभी मामले में दो आरोपी फरार चल रहे हैं जिनकी तलाश की जा रही है।

मानसिंह और मंजू दोनों को 10 साल से जानते थे

दरअसल 31 मार्च की रात पोस्टमास्टर भानाराम की गोली मार कर हत्या कर दी गई। इस मामले में अब पुलिस ने मृतक की पुत्रवधू मंजू, तांत्रिक मानसिंह सहित अन्य दो को गिरफ्तार किया है। पुलिस इन्वेस्टिगेशन में सामने आया है कि मानसिंह और मंजू दोनों को 10 साल से जानते थे। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। मानसिंह कई बार मंजू के ससुराल भी आता था तो मंजू का ससुर भानाराम उसे रोकता था। ऐसे में मंजू और उसके प्रेमी मानसिंह ने भानाराम को अपने रास्ते से हटाने के लिए पूरी वारदात को रचा।

आधी जल चुकी लाशों का मांस था आरोपी

मानसिंह बिहार गया और वहां से अपने साथ अमित और छोटू नाम के दो शूटर को लेकर आया और उनसे पूरी वारदात करवाई। इन्वेस्टिगेशन में सामने आया है कि मानसिंह खुद को तांत्रिक बताता है जो वाराणसी के मनका घाट पर आधी जल चुकी लाशों का मांस भी खाता था। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की तलाश में जुटी हुई है।

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Jaipur Weather Update: गुलाबी शहर जयपुर में बारिश-ओले का अलर्ट, फिर बढ़ेगी ठंड?
'अब कोई पुरुष जन्म नहीं लेना चाहेगा', मौत से पहले बता गया सबसे सीक्रेट सच