तीन लड़कियों में से चुनकर लाई पत्नी से सुहागरात मनाना पड़ा भारी, दुल्हन ने ऐसा रंग दिखाया कि फूट फूट कर रोया दूल्हा

Published : Mar 18, 2023, 12:34 PM IST
robber bride

सार

राजस्थान के झुझुनूं शहर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दूल्हे ने अपनी बीमार की सेवा के लिए शादी की। शादी के बाद सुहागरात के दिन दुल्हन ने ऐसा रंग दिखाया कि फूट फूट कर रोया दूल्हा फिर थाने जाकर करनी पड़ी शिकायत। शॉकिंग है पूरा मामला।

 

झुझुनूं (jhunjhunu news). राजस्थान के झुझुनूं शहर से सनसनीखेज मामला सामने आया। अपनी बीमार माताजी की सेवा करने के लिए बेटे ने शादी की। वेडिंग के लिए करीब चार लाख खर्च किए। गरीब परिवार की दुल्हन लेकर आया और इसके लिए अलग से पैसा दिया। लेकिन सुहागरात वाली रात ही दुल्हन ऐसा कांड कर गई कि दूल्हा परेशान हो गया। सीधे थाने दौड़ा, वहां पुलिस ने मामूली कार्रवाई की और आखिर अब केस दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। केस झुझुनूं जिले का है और बिसाउ थाना पुलिस ने जांच शुरू की है।

बीमार मां की सेवा के लिए लोगों ने शादी की दी सलाह

पुलिस ने बताया कि जिले के ग्रामीण इलाके में स्थित एक गांव में रहने वाले सोमवीर के साथ यह घटना हुई। उसकी उम्र करीब तीस साल है। वह अपनी मां के साथ घर में रहता है। मां अक्सर बीमार रहती है। कुछ दिन पहले सोमवीर शहर आया और वहां पर एक जानकार व्यक्ति बिज्जू से संपर्क हुआ। बिज्जू ने कहा कि तुम्हारे जाने के बाद घर पर कोई नहीं रहता। मां अकेली रहती है और देखभाल करने वाला कोई चाहिए, इसलिए शादी कर लो। बिज्जू के समझाने पर सोमवार मान गया। बिज्जू ने उसे अपनी एक पहचान वाली महिला से मिलाया। कहा कि उनकी नजर में गरीब परिवार की बच्चियां हैं।

महिला ने मिलवाया तीन लड़कियों से

सोमवीर से मुलाकात करने के बाद गीता देवी ने उसे एक होटल में बुलाया और वहां पर तीन युवतियों थी। तीनों में से किसी एक को पसंद करने को कहा। सोमवीर बीडीके अस्पताल के नजदीक स्थित होटल में अपने दो रिश्तेदारों के साथ पहुंचा था। तीनों ने वहां पर पूजा नाम की एक युवती देखी और उसे शादी के लिए चुना। लेकिन गीता देवी ने कहा कि शादी से पहले एक लाख पचास हजार देने होंगे और शादी के बाद एक लाख देना होगा जो दुल्हन के परिवार को भेजा जाएगा, वे लोग गरीब हैं। सोमवीर और उसका परिवार मान गया।

सुहागरात के समय ही हुआ झगड़ा

कुछ दिन के बाद ही शादी तय हुई और दिसम्बर महीने में आखिरी दिनों में शादी कर दी गई। शादी के बाद पूजा अपने पति सोमवीर के घर आ गई। पूजा के परिवार के लोग और अन्य रिश्तेदार चले गए। शादी गांव के ही एक मंदिर में सामान्य रीत रिवाज से कराई गई। सोमवीर के परिवार की महिलाओं ने सुहागरात के लिए पूजा को सजा दिया और कमरे में भेज दिया। रात को करीब बारह बजे सोमवीर कमरे में पहुंचा और दुल्हन का घुंघट उठाया तो दुल्हन ने कहा कि आज की रात कुछ नहीं कर सकते। इसी बात पर विवाद हो गया और पहली ही रात झगड़ा हो गया।

सुबह उठे तो घर का नजारा देख उड़े होश

रात जैसे तैसे कटी। अगली सुबह पता चला कि पूजा घर से गायब है। घर से करीब तीन लाख के जेवर और लाखों रुपए कैश भी गायब हैं । सोमवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। शादी कराने वालों से संपर्क किया। तीन महीने से लगातार उनके चक्कर काटने के बाद आखिर जब पत्नी नहीं मली तो अब पुलिस थाने में केस दर्ज कराया गया है।

इसे भी पढ़े- लुटेरी दुल्हन शादी के तीसरे दिन जेवर और रुपए लेकर हुई गायब, जानें पूरा मामला

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 22 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश का बड़ा अलर्ट, IMD ने बताया कहां बरसेंगे सबसे ज्यादा बादल
Weather Update 21 July 2026: दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में गरजेंगे बादल, जानिए कहां-कहां भारी बारिश की चेतावनी