16 साल की लड़की से पूरी रात किया रेप, जोधपुर की घटना दिल दहला देगी

Published : Nov 04, 2024, 10:01 AM ISTUpdated : Nov 04, 2024, 11:47 AM IST
Rajasthan

सार

जोधपुर में एक नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है। लड़की जब घर पर नहीं मिली तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की और उसे ठेकेदार के घर बेहोश पाया। पुलिस ने आरोपी ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

जोधपुर. राजस्थान में महिलाओं और लड़कियों पर अत्याचार के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब जोधपुर में एक नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है। यह लड़की घरवालों को जब घर पर नजर नहीं आई तो उन्होंने उसकी तलाश की। जब घरवाले ठेकेदार के घर पहुंचे तो वहां लड़की बेहोश मिली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

16 साल की नाबालिग ठेकेदार का काम करती है

यह घटना जोधपुर के पश्चिमी क्षेत्र की है। परिवार के द्वारा ठेकेदार के खिलाफ नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और रेप का मामला दर्ज करवाया गया। मामले में आरोपी ठेकेदार को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 16 साल की नाबालिग ठेकेदार का काम करती है। दीपावली के त्यौहार पर ठेकेदार की पत्नी और उसके बच्चे तो पीहर चले गए।

घर से 3 किलोमीटर दूर ले जाकर पूरी रात किया रेप

इसी का फायदा उठाकर ठेकेदार रात को 11:30 बजे नाबालिग लड़की के घर पर पहुंचा और उसे फोन करने लगा लेकिन जब उसने फोन रिसीव नहीं किया तो ठेकेदार अंदर घुसा और फिर जबरदस्ती नाबालिग लड़की को अपने साथ बैठा लिया। फिर उसे वहां से करीब 3 किलोमीटर दूर लेकर चला गया। और वहां पूरी रात उसके साथ रेप करता रहा। इसी बीच जब घरवालों को नाबालिग घर पर नजर नहीं आई तो उन्होंने काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद परिवार के लोग ठेकेदार के वहां गए तो नाबालिग लड़की बेहोश मिली। परिवार नाबालिग को अपने साथ वहां से लेकर आया और फिर पुलिस को पूरा मामला बताया।

यह भी पढ़ें-न पढ़ाई और न कोई परीक्षा दी, सीधे बन गई थानेदार...इस थानेदारनी ने मचा दिया बवाल

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 22 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश का बड़ा अलर्ट, IMD ने बताया कहां बरसेंगे सबसे ज्यादा बादल
Weather Update 21 July 2026: दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में गरजेंगे बादल, जानिए कहां-कहां भारी बारिश की चेतावनी