जोधपुर में 1 दिन में 4 दुष्कर्म, अस्पताल भी अनसेफ, शहर में दहशत, शर्मसार हुए लोग

Published : Aug 28, 2024, 10:13 AM IST
rape news in hindi

सार

जोधपुर में 24 घंटे के अंदर 4 दुष्कर्म की घटनाओं ने सभी को हिला कर रख दिया है। एक घटना में सरकारी अस्पताल में एक नाबालिग से गैंगरेप हुआ है, जबकि अन्य मामलों में भी नाबालिग बच्चियों को निशाना बनाया गया है।

जोधपुर न्यूज। भारत के सबसे बड़े शहरों में से एक कोलकाता में हुए महिला ट्रेनी डॉक्टर की रेप और हत्या से पूरा देश हिला हुआ है। इसी बीच राजस्थान के जोधपुर से ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने लोगों की होश उड़ा दी है। बता दें कि महज 24 घंटे के भीतर ही 1-2 नहीं बल्कि 4 दुष्कर्म के मामले सामने आए है। एक घटना सरकारी अस्पताल की है। जहां एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप की खबर है। वहीं दूसरी तरफ 1 डेढ़ साल की बच्ची के साथ रेप की बात सामने आई है, जिसमें बोरानाडा थाना में 2 लोगों ने मिलकर मासूम को अपने हवस का शिकार बनाया। हालांकि, पुलिस तत्परता दिखाते हुए आरोपी लड़कों को गिरफ्तार कर लिया।

रेप जैसे जघन्य अपराध का पहला मामला जोधपुर के सरकारी हॉस्पिटल का है, जहां 18 साल से कम उम्र की लड़की के साथ गैंगरेप किया गया है। ये घटना शहर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल महात्मा गांधी से जुड़ी है। बता दें कि पीड़िता 2 दिन पहले घर से किसी बात से गुस्सा होकर भाग गई थी। इसके बाद उसे 2 लड़कों के साथ देखा गया। दोनों युवकों पर आरोप है कि उन्होंने हॉस्पिटल के अंदर मौजूद बायो वेस्ट रखने वाले में कमरे में लड़की के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है। हालांकि, मामले में पुलिस ने कार्रवाई की और आरोपियों को पकड़ लिया है।

जोधपुर के अलग-अलग हिस्सों में रेप की घटना

जोधपुर में ही एक अन्य युवती ने आरोप लगाया कि एक युवक ने उसके साथ रेप किया है। मामला विवेक विहार थाना क्षेत्र है। जहां दोनों लिव इन में रह रहे थे। इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ गलत काम को अंजाम दिया। इसके अलावा महामंदिर क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां पीड़िता के परिजनों ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी जन्माष्टमी उत्सव में शामिल होने के लिए घर से बाहर गई हुई थी। उसी दौरान एक युवक ने उसके साथ रेप किया।

राजस्थान में हुए सबसे ज्यादा रेप

NCRB के हालिया रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे किए गए है, जिसके मुताबिक अकेले सिर्फ राजस्थान में साल 2022 के दौरान बलात्कार के 5,399 मामले दर्ज किए गए। ये आंकड़े देश के सभी राज्यों में सबसे अधिक हैं। जहां सबसे ज्यादा रेप भीलवाड़ा (301) में दर्ज किए गए है। राज्य के कुछ जिलों में हुए दुष्कर्म के मामले से जुड़ा डेटा इस प्रकार है। भरतपुर (288), उदयपुर (283), अलवर (253) और अजमेर (206) है।

राजस्थान में महिलाओं पर अत्याचार के मामलों में बढ़ोतरी

राजस्थान में महिला उत्पीड़न के मामलों के ग्राफ में भारी वृद्धि देखी गई है। 2020 में महिला उत्पीड़न के 34,535 मामले दर्ज किये गये। वहीं, 2021 में यह आंकड़ा बढ़कर 40,738 हो गया। 2022 में राज्य भर के पुलिस स्टेशनों में महिला उत्पीड़न के 45,058 मामले दर्ज किए गए।

ये भी पढ़ें: कोलकाता के बाद जोधपुर अस्पताल में दरिंदगी, बीमार नाबालिग लड़की से किया गैंगरेप

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

राजस्थान बना देश का ऐसा पहला राज्य, सड़क पर शव रख विरोध किया तो 5 साल की जेल
एक ऐसी भी पत्नी, पति का कत्ल कराने के बाद फ्लाइट से शोक सभा में पहुंची