सरदह हार गई और जीत गया इश्क: ऑनलाइन निकाह करने वाली पाकिस्तानी दुल्हन आ रही पति के पास भारत

Published : Apr 13, 2023, 11:58 AM IST
jodhpur news heart touching true love story

सार

कहते हैं प्यार के आगे सरहद की सीमाएं भी हार जाती हैं। ऐसी ही दिल जीतने वाली प्रेम कहानी आज राजस्थान में पूरी होने जा रही है। पाकिस्तानी लड़की को भारत के लड़के से प्यार हुआ तो ऑनलाइन निकाह कर लिया। लेकिन डोली नहीं उठी, अब वह दूल्हे के पास आ रही है

जोधपुर. प्यार जीत गया और सरहद हार गई...। पाकिस्तानी युवती के साथ ऑन लाइन निकाह करने वाले युवक को आखिर उसका प्यार मिलने वाला हैं। ईद के बाद उसकी दुल्हन पाकिस्तान से भारत आ रही है। राजस्थान के जोधपुर जिले में दुल्हन के स्वागत की तैयारी शुरू कर दी गई है। परिवार का कहना है कि कई पापड बेलने पड गए दुल्हन को वहां से यहां लाने के लिए.... अब वह आ रही है। इससे बेहतर ईद हो ही नहीं सकती है। उधर पाकिस्तानी दुल्हन भी ईद का इंतजार कर रही है। ईद के बाद वह राजस्थान पहुंचने वाली है। यह पूरा मामला जोधपुर जिले का है।

शादी तो बन गई...लेकिन पाकिस्तान से भारत नहीं आ पा रही थी दुल्हन

दरअसल पाकिस्तान के मीरखास की रहने वाली उरुज फातिमा की मुलाकात कुछ समय पहले राजस्थान के जोधपुर जिले में रहने वाले मुज्जमिल खान से हुई। दोनो में प्रेम हुआ और उसके बाद दोनो ने शादी करने का विचार कर लिया। दोनो के परिवार भी इसके लिए तैयार हो गए। अब विवाद ये था कि शादी पाकिस्तान की जाए या फिर वहां से सभी को भारत बुलाया जाए। लेकिन दोनो ही काम नहीं हो सके। फिर ये तय हुआ कि दोनो ऑन लाइन निकाह कर लेंगे और उसके बाद फिर कभी शादी के आयोजन कर देंगे या अपने अपने देश में मेहमानों को बुलाकर आयोजन कर लेंगे। ऐसा ही हुआ।

एकदम फिल्मी स्टाइल की है कपल की प्रेम कहानी

मुज्जमिल खान ने उरुज फातिमा से इस साल जनवरी में ऑनलाइन निकाह कर लिया। दोनो परिवार वीडियो का्रंफ्रेंस पर थे। मौलवी ने तय रीत रिवाज के अनुसार निकाह करवाया। निकाल के दस्तावेज बनाए गए और फिर उरुज ने वीजा के लिए एपलाई कर दिया। आखिर कई प्रयासों के बाद उरुज का वीजा पिछले सप्ताह अप्रूव हो गया है। जोधपुर में रहने वाले उसके शौहर मुज्जमिल ने कहा कि यह फिल्मों सा लग रहा है। उरूज फाजिमा के स्वागत की हम तैयारी कर रहे हैं। उनका परिवार भी खुश है। यह ईद दोनो परिवारों के लिए खुशियों लेकर आई है।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Jaipur Honor Killing: 25 में पति की मौत, 30 में हुआ प्यार तो ससुराल वालों ने दोनों को जिंदा जलाया
कौन हैं कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की दुल्हन, जयपुर में कर रहे भव्य शादी