
जोधपुर (राजस्थान). जोधपुर के शोभावतों की ढाणी गजेंद्र नगर में एक युवक को लुटेरी दुल्हन ने 3 लाख रुपये की ठगी का शिकार बनाया। पीड़ित युवक ने खुद अपनी नई-नवेली दुल्हन के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है, जिसमें पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है। जिसका सच सुहागरात वाली नाइट में पता चला। जब दूल्हे को उसकी सच्चाई पता चली तो उसके पैरों तले की जमीन खिसक गई।
दुल्हन पहले से ही शादीशुदा है और एक बच्चा भी
दरअसल, महाराष्ट्र की रहने वाली लुटेरी दुल्हन सुप्रिया उर्फ रोहिणी ने फर्जी शादी के एवज में पीड़ित से 3 लाख रुपये ऐंठ लिए। बाद में जब शादी नजदीक आई तो मां की बीमारी का बहाना बनाकर शादी टाल दी गई। जांच में पता चला कि लुटेरी दुल्हन पहले से ही शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है। पुलिस ने सुप्रिया उर्फ रोहिणी, बाबूलाल, सलीम खान, नेहा, संतोष समेत कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दुल्हन दूल्हे को सुहागरात के लिए मना करती रही और…
पुलिस के अनुसार, पीड़ित युवक को पूरी योजना बनाकर जानबूझकर फंसाया गया। पहले उदयपुर के एक मंदिर में उसकी फर्जी शादी रचाई गई। बाद में सुप्रिया उर्फ रोहिणी को उसकी मां की बीमारी का बहाना बनाकर कुछ दिन बाद वापस अकोला महाराष्ट्र बुला लिया गया। दुल्हन अपने दूल्हे को सुहागरात के लिए मना करती रही और दो दिन बाद ही अपने गांव वापस चली गई। उसके बाद लौटकर नहीं आई। दूल्हे ने जांच पड़ताल की तब जाकर पूरा मामला खुलकर सामने आया है। दूल्हन ने दूल्हे को धमकी दी है कि अगर उसे ज्यादा परेशान किया या आने का दबाव बनाया तो दुल्हन दूल्हे को मानव तस्करी में फंसा देगी।
राजस्थान में लुटेरी दुल्हन इनको बनाती हैं शिकार
बता दें कि आए दिन राजस्थान से लुटेरी दुल्हनों की खबरें सामने आती रहती हैं। इसके बाद भी शादी की चाहत में लोग इनके चक्कर में फंस जाते हैं। उनके बारे में पूरी जानकारी लिए बिना विवाह कर लेते हैं और एक सप्ताह के अंदर उनका पैसा और गहने लेकर वह फरार हो जाती है। लुटेरी दुल्हनों का यह गैंग ऐसे लोगों को अपना शिकार बनाता है, जिनकी किसी ना किसी वजह से शादी नहीं हो रही हो और या फिर उनकी उम्र ज्यादा हो गई हो।
यह भी पढ़ें-16 साल की लड़की से पूरी रात किया रेप, जोधपुर की घटना दिल दहला देगी
राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।