बॉयफ्रेंड को रात में 7 मुस्टंडों ने न्यूड कर किया बड़ा कांड, वजह वो एक मुलाकात

Published : May 26, 2025, 01:29 PM IST
jodhpur news

सार

jodhpur shocking crime : राजस्थान के जोधपुर में एक युवक प्रेमिका से मिलने क्या गया उसके साथ कांड हो गया। ग्रामीणों ने उसे अधनंगा कर पीटा। इस शर्मनाक घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

jodhpur shocking crime : राजस्थान के जोधपुर जिले में एक प्रेम-प्रसंग ने हिंसक रूप ले लिया। फलोदी के मतोड़ा गांव में एक युवक को युवती से मिलने जाना महंगा पड़ गया। गांव के कुछ लोगों ने युवक को पकड़कर अर्धनग्न कर डाला और धोरों में ले जाकर बेरहमी से पीटा। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, जिसे देख कर लोग हैरान हैं।

लड़का-लड़की दोनों का तय हो चुका था रिश्ता

मामला शनिवार रात का है, जब लक्ष्मण नगर (चाडी) निवासी एक युवक, जो ट्रक चालक बताया जा रहा है, मतोड़ा गांव की एक युवती से मिलने पहुंचा। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले रिश्ता तय हुआ था, लेकिन बाद में किसी कारणवश टूट गया। युवक जब युवती से मिलने गया तो ग्रामीणों को इसकी भनक लग गई और उन्होंने युवक को पकड़ लिया।

तीले धोरों में ले जाकर लड़के के उतारे सारे कपड़े

ग्रामीणों ने युवक को गांव के बाहर रेतीले धोरों में ले जाकर उसके कपड़े उतार दिए और लाठी, बेल्ट से इतनी बेरहमी से पीटा कि उसकी पीठ पर खून जम गया। युवक को उलटा लिटाकर पीटने के दृश्य वाले वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। युवक को देर रात जान से मारने की धमकी देकर छोड़ा गया।

इस घटना से पूरे जोधपुर में मचा है हड़कंप

घटना की जानकारी सुबह परिजनों को मिली, जिन्होंने उसे पास के अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उसे जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां से पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद मतोड़ा थाने से एक एएसआई अस्पताल पहुंचा और पीड़ित के पर्चा बयान दर्ज कर एफआईआर दर्ज की गई।

एक आरोपी को हिरासत में लिया 

थानाधिकारी दाऊद खान के अनुसार, मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है और अन्य की तलाश जारी है। वृताधिकारी संग्रामसिंह ने बताया कि जांच आगे बढ़ रही है और सभी आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी, 5 से 7 लोग बताई जा रहे हैं।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल