चंद्रयान-3 के चांद पर उतरने से पहले महिला ने खरीदा वहां प्लॉट, आगे का प्लान भी बताया

Published : Aug 23, 2023, 02:15 PM IST
plot on moon

सार

पूरा देश च्रदयान-3 के चांद पर उतरने का इंतजार कर रहा है तो वहीं राजस्थान के जोधपुर में एक महिला ने चांद पर बेटी के लिए प्लॉट भी खरीद लिया है। यह भी कहती हैं कि बेटियों का इतना काबिल बनाएंगी कि वह चांद पर जरूर जाएंगी।

जोधपुर। चंद्रयान-3 के चांद पर उतरने का इंतजार भारत ही नहीं पूरी दुनिया कर रही है। रूस का चंद्रयान पिछले दिनों डंप हो गया था। इस बीच भारत का चंद्रयान बेहद कम खर्च पर चांद की उस सतह पर पहुंचने ही वाला है जहां पर आज तक कोई नहीं पहुंच सका। इस बीच राजस्थान की एक महिला ने चांद पर बसने के सपने देखने भी शुरू कर दिए हैं। 

हैरान हो गए, दरअसल राजस्थान की एक महिला ने चांद पर जमीन खरीद ली है। ऐसा करने वाली वह प्रदेश की संभवतः पहली ही महिला है। महिला ने चांद पर जाने का प्लान भी बना लिया है और सोशल मीडिया पर उसे सामने भी रखा है।

ये भी पढ़ें. Chandrayaan-3: आखिर शाम को ही क्यों हो रही चंद्रयान-3 की लैंडिंग, ISRO ने बताई ये वजह

नर्सिंग अफसर मीना विश्नोई ने चांद पर खरीदी है जमीन
राजस्थान के जोधपुर स्थित निम्स अस्पताल में काम करने वाली नर्सिंग अफसर मीना विश्नोई ने चांद पर प्लॉट खरीदा है। उनके एक एकड़ के प्लाट के दस्तावेज भी उनके पास आ गए हैं। वे जोधपुर के भोपालगढ़ इलाके की रहने वाली हैं और दो बेटियों एवं पति के साथ रहती हैं। मीना अपने बच्चों के लिए काफी दिन से कुछ खास और बड़ा करना चाहती थीं सो उन्होनें चांद पर जमीन ले ली।

दोस्त ने दिया चांद पर जमीन खरीदने का आइडिया
मीना ने बताया कि उनकी फ्रेंड आयरलैंड में रहती है। कुछ दिन पहले उससे बातचीत के दौरान उसने बताया कि वह अपनी दोनों बेटियों के लिए कुछ खास करना चाहती है। इस पर उनकी दोस्त ने कहा कि बेटियों के लिए चांद पर जमीन ले लो। उनको भी यह बात जच गई। मीना ने अपने पति से पूछा तो वे भी तैयार हो गए और आखिर चांद पर एक एकड़ का प्लॉट ले लिया। मीना का कहना है कि वे बेटियों को इतना काबिल बनाएंगी कि एक दिन वे चांर पर जाएंगी।

ये भी पढ़ें. Chandrayaan-3: जानें कैसे चंद्रमा की सतह पर उतरेगा विक्रम लैंडर, तनाव भरे 20 मिनट के दौरान क्या होगा

लूनर इंटरनेशनल सोसायटी से संपर्क कर खरीदी चांद पर जमीन
चांद पर जमीन खरीदने के लिए लूनर इंटरनेशनल सोसायटी से संपर्क करना पड़ता है। लूनर के अलावा एक और सोसायटी चांद पर जमीन बेचने के दावे करती है। बताया जा रहा है कि दोनों के ही ऑफिस अमेरिका में हैं। उनसे ऑनलाइन संपर्क किया जा सकता है। मीना ने उनसे संपर्क किया तो उन्होंने अमाउंट लेने के बाद जमीन का टुकड़ा दे दिया। 

अजमेर के धर्मेंद्र समेत कई नामचीन हस्तियां खरीद चुकीं चांद पर जमीन
इससे पहले अजमेर जिले के धमेन्द्र नाम के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के लिए इसी सोसायटी से चांद पर एक एकड़ जमीन ली थी। बड़ी बात ये है कि अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष कानून के तहत चांद पर जमीन खरीदना वैध नहीं है। उसके बाद भी कई नामचीन लोग चांद पर जमीन ले चुके हैं। इनमें शाहरुख खान, दिवंगत सुशांत सिंह समेत कई हस्तियां शामिल हैं। 

ISRO Chandrayaan 3 Landing LIVE Update

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

राजस्थान बना देश का ऐसा पहला राज्य, सड़क पर शव रख विरोध किया तो 5 साल की जेल
एक ऐसी भी पत्नी, पति का कत्ल कराने के बाद फ्लाइट से शोक सभा में पहुंची