7वें फेरे से पहले दूल्हे के पास आया एक फोन, तोड़ दी शादी...बोला-माफ कर देना

Published : May 12, 2025, 09:36 AM ISTUpdated : May 12, 2025, 09:37 AM IST
Karauli News

सार

Karauli News : करौली में शादी के दौरान दूल्हे ने एक फ़ोन कॉल के बाद सातवां फेरा लेने से इनकार कर दिया। दुल्हन पक्ष ने दूल्हे और उसके परिवार को बंधक बना लिया और खर्च हुए 56 लाख रुपये की मांग की।

करौली (राजस्थान). Karauli News : राजस्थान के करौली जिले के नादौती उपखंड क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी के फेरों के दौरान ही दूल्हे ने विवाह से इंकार कर दिया। शनिवार रात हुई इस शादी में 6 फेरे लिए जा चुके थे, लेकिन सातवें फेरे से पहले दूल्हे ने सबको चौंकाते हुए पीछे हटने का फैसला कर लिया।

करौली में एक सिर्फ फोन से टूट गई शादी

ग्रामीणों के अनुसार, जब दूल्हा और दुल्हन फेरे ले रहे थे, उसी समय दूल्हे के मोबाइल पर एक युवती का कॉल आया। कॉल सुनने के बाद दूल्हा अचानक गंभीर हो गया और सातवां फेरा लेने से मना कर दिया। पहले तो सभी को लगा कि कोई मजाक हो रहा है, लेकिन जब दूल्हा अपने फैसले पर अड़ गया तो दुल्हन पक्ष भड़क उठा।

दूल्हा का फैसला सुनते ही पूरा परिवार बना बंधक

स्थिति बिगड़ते देख दुल्हन पक्ष ने दूल्हा, उसके पिता और कुछ अन्य परिजनों को घर में ही बंधक बना लिया। मौके पर पहुंचे समाज के पंच-पटेलों ने दोनों पक्षों के बीच सुलह की कोशिश की। बताया जा रहा है कि दुल्हन पक्ष की ओर से शादी में 56 लाख रुपये खर्च किए गए थे, जिसे लौटाने की मांग की जा रही है।

नादौती थाना पुलिस भी मौके पर

सूचना मिलने पर नादौती थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। थानाधिकारी वीर सिंह ने बताया कि फिलहाल दोनों पक्ष पुलिस कार्रवाई नहीं चाहते, इसलिए ग्रामीण स्तर पर समझौते की कोशिशें जारी हैं। हालांकि, पुलिस कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर तैनात है। यह मामला अब पंचायत की मध्यस्थता और सामाजिक समाधान की दिशा में बढ़ रहा है।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल
Weather Today: दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, राजस्थान और महाराष्ट्र में बदला मौसम, जानें कहां भारी बारिश और कहां बढ़ेगी गर्मी