Kota में डॉक्टर बनने आया स्टूडेंट, हमेशा रहता था कमरे में बंद, संदिग्ध अवस्था में मिला शव

Published : Mar 26, 2024, 03:57 PM IST
kota suicide case

सार

कोटा में कोचिंग कर डॉक्टर बनने का एक स्टूडेंट का शव मंगलवार सुबह संदिग्ध अवस्था में पुलिस को मिला है। वह कई दिनों से कोचिंग भी नहीं जा रहा था। अधिकतर अपने कमरे में बंद रहता था। 

कोटा. कोटा में सुसाइड के केस कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। पुलिस तुरंत एक्शन ले रही है, कोचिंग संचालक पुलिस की मदद कर रहे हैं। हॉस्टल में रहने वाले बच्चों के लिए हॉस्टल संचालक एंटी सुसाइड डिवाइस लग रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद भी सुसाइड केस बढ़ रहे हैं। कोटा में अब एक और सुसाइड हुआ है। यूपी के स्टूडेंट मोहम्मद उरूस ने सुसाइड कर लिया है।

डॉक्टर बनने आया था कोटा

यूपी के कन्नौज जिले से राजस्थान के कोटा में कोचिंग करने आए स्टूडेंट मोहम्मद उरूस के माता पिता ने ये सोच कर बेटे को भेजा था कि वह डॉक्टर बनकर लोगों की जान बचाएगा। लेकिन हैरानी की बात है कि वह खुद की जान से खेल गया।

किराये पर रहता था स्टूडेंट

कोटा जिले की विज्ञान नगर थाना पुलिस ने बताया मोहम्मद अरूस कन्नौज जिले के समधन गांव का रहने वाला था। वह इंडस्ट्रियल एरिया में रोड नंबर एक पर स्थित एक बिल्डिंग में रेंट पर रह रहा था। कोटा में ही वह कोचिंग कर रहा था।‌ आज सवेरे वह अपने कमरे में बंद था, उसके दोस्त कोचिंग जाने के लिए उसे बार-बार आवाज दे रहे थे।‌

मोहम्मद ने नहीं खोला दरवाजा

जब मोहम्मद ने दरवाजा नहीं खोला तो इसकी सूचना कोचिंग संचालक को दी। कोचिंग संचालक में तुरंत पुलिस को बताया और विज्ञान नगर पुलिस बिना समय गवाई मौके पर आ पहुंची। दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो पता चला मोहम्मद संदिग्ध हालत में कमरे में मृत मिला। पुलिस का मानना है कि उसने जहर खाकर जान दी है। शव को एमबीएस अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम किया गया है, जिसकी रिपोर्ट शाम तक आएगी।‌ इस बीच मोहम्मद के पिता साबिर को सूचना दे दी गई है, वह उत्तर प्रदेश से रवाना हो गए हैं।‌

कई दिनों से नहीं आ रहा था कोचिंग

कोचिंग संचालक का कहना था कि मोहम्मद पिछले कई दिनों से कोचिंग नहीं आ रहा था।‌ वह अधिकतर समय अपने रूम में ही रहता था।‌ आसपास रहने वाले छात्रों ने पुलिस को बताया कि वह अक्सर अपने कमरे में बंद रहता था, कभी कभार ही बाहर निकलता था।

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल