इस लड़की के पीछे 3 राज्यों की पुलिस, हरियाणा-महाराष्ट्र से लेकर राजस्थान-बिहार तक अलर्ट

Published : Feb 21, 2024, 01:50 PM ISTUpdated : Feb 21, 2024, 01:55 PM IST
KOTA NEWS

सार

हरियाणा के फरीदाबाद की रहने वाली 23 साल की लड़की ने ऐसा कांड किया कि उसे महाराष्ट्र, राजस्थान और हरियाणा पुलिस सर्च कर रही है। खबर है कि वो बिहार भाग गई है।

कोटा. यह 23 साल की सानिया उर्फ गुड़िया है। जिसे महाराष्ट्र, राजस्थान और हरियाणा पुलिस सर्च कर रही है। सानिया ने इतना तगड़ा कांड कर दिया है कि सात पुलिसवालों की नौकरी संकट में आ गई। उसकी तलाश के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। लेकिन उसके बारे में कोई बड़ा सुराग नहीं मिल सका है। उसके मामले में एक और केस दर्ज किया गया है।

बिहार से जुड़ा लड़की का कनेक्शन

दरअसल सानिया साइबर ठग है। उसने महाराष्ट्र के पुणे में एक कंपनी के कई कर्मचारियों से ठगी की। उसने हरियाण में बैठे बैठे ही चार करोड़ छह लाख से ज्यादा पैसा खातों से निकाल लिया। पुणे की साइबर क्राइम पुलिस ने उसका केस दर्ज किया। उसके बारे में जांच करने पर पता चला कि वह बिहार में हो सकती है।

हरियाणा के फरीदाबाद की रहने वाली है

पुणे पुलिस बिहार आई तो पता चला कि वह हरियाणा के फरीदाबाद की रहने वाली है और कभी कभार बिहार आती है। पुणे पुलिस फरीदारबाद पहुंची और उसे वहां से दबोच लिया। कोर्ट की प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे अरेस्ट कर दुरंतो एक्सप्रेस से पुणे पुलिस पुणे लेकर रवाना हो गई।

राजस्थान से हाथकड़ी खोलकर हो गई फरार

सोमवार देर रात करीब दो बजे एक्सप्रेस में सात पुलिसवाले उसे घेरकर बैठे रहे। उसके बाद एक एक कर सो गए। इस दौरान ट्रेन राजस्थान के कोटा शहर में स्टेशन पर रूकी तो सोनिया अपने हाथों में लगी हथकड़ी खोलकर फरार हो गई। उसे आखिरी बार कोटा के स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों में देखा गया। पूरे दिन तलाश करने के बाद कल रात उसके बारे में कोटा जीआरपी थाने में केस दर्ज कराया गया है। अब तीन राज्यों की पुलिस उसे तलाश कर रही है।

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 28 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 8 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले पढ़ लें अपडेट
Weather Forecast 27 July 2026: दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा और राजस्थान में बारिश-तूफान, कई राज्यों में अलर्ट