मोहब्बत की सजा मौत: कोटा की कोचिंग में छोटी सी लव स्टोरी का खौफनाक अंत

Published : May 17, 2025, 01:34 PM IST
 Kota Shocking News

सार

 Kota Shocking News : कोटा में एक नाबालिग लड़के की प्रेम प्रसंग के चलते हत्या कर दी गई। लड़की के पिता समेत चार लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। यह घटना 2018 की है और अब जाकर पीड़ित परिवार को न्याय मिला है।

Kota Shocking News : राजस्थान के कोटा में सात साल पुराने नाबालिग हत्या केस में कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। अतिरिक्त सेशन न्यायाधीश (महिला उत्पीड़न प्रकरण-1) की अदालत ने शुक्रवार को चार आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई। इन सभी पर 13,500-13,500 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

कोचिंग में पढ़ने वाली लड़की से हो गया इश्क

यह मामला 2018 का है, जब 16 वर्षीय शाकिब की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। वजह सिर्फ इतनी थी कि शाकिब की दोस्ती कोचिंग में पढ़ने वाली एक लड़की से हो गई थी, और वह लड़की मुख्य आरोपी निजाम उर्फ निजामुद्दीन की बेटी थी। बेटी की इस दोस्ती से खफा निजाम ने पहले कई बार शाकिब को धमकाया था।

मोहब्बत की सजा में मासूम को मौत मिली

1 जुलाई 2018 को निजाम अपने भाई सिराज और दो साथियों—लोकेंद्र सिंह और आदिल—के साथ मिलकर शाकिब को डीसीएम चौराहे से बहाने से बाइक पर बैठाकर ले गया। उसे गोविंद नगर सामुदायिक भवन के पास ले जाकर चारों ने लोहे की पाइपों से इतनी बेरहमी से पीटा कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया। करीब एक हफ्ते तक इलाज चलने के बाद उसकी मौत हो गई।

32 गवाहों के बयान के बाद कोर्ट ने सुनाई सजा

पुलिस ने अक्टूबर 2018 में चारों आरोपियों के खिलाफ चालान पेश किया था। सुनवाई के दौरान कोर्ट में 32 गवाहों के बयान दर्ज हुए। सबूतों और गवाहों के आधार पर कोर्ट ने चारों को दोषी माना और आजीवन कारावास की सजा दी। पीड़ित परिवार को सात साल बाद न्याय मिला है।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल