बीकानेर की टीचर और छात्रा की Love Story: SP को 3 दिन सोने नहीं दिया, दादा सड़क पर फूट-फूटकर रोये, अब जाकर पकड़ में आईं

Published : Jul 05, 2023, 01:00 PM ISTUpdated : Jul 05, 2023, 01:01 PM IST
Sridungargarh Shocking love story

सार

राजस्थान के बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ में एक प्राइवेट स्कूल की छात्रा और मुस्लिम लेडी टीचर की Love Story ने खासा बवाल मचा रखा है। साम्प्रदायिक तनाव को देखते हुए पुलिस ने दोनों को ढूंढ़ने दिन-रात एक कर दिए। अब जाकर दोनों को चेन्नई से पकड़ा गया है। 

बीकानेर.राजस्थान के बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ में एक प्राइवेट स्कूल की छात्रा और मुस्लिम लेडी टीचर की Love Story ने खासा बवाल मचा रखा है। साम्प्रदायिक तनाव को देखते हुए पुलिस ने दोनों को ढूंढ़ने दिन-रात एक कर दिए। अब जाकर दोनों को चेन्नई से पकड़ा गया है। लेडी टीचर और 17 साल की छात्रा 30 जून का अचानक गायब हो गई थीं। 3 जुलाई को इन्होंने वीडियो वायरल किया था, जिसमें उन्होंने एक-दूसरे से प्यार करने का खुलासा किया।

बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में लेडी टीचर और छात्रा की लव स्टोरी में नया मोड़

बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ के प्राइवेट स्कूल से गायब हुई नाबालिग लड़की और उसकी टीचर को बीकानेर पुलिस ने चेन्नई से पकड़ लिया है। बीकानेर SP तेजस्विनी गौतम ने बताया कि दोनों को खोजने में बीकानेर पुलिस के साथ चेन्नई पुलिस की बड़ी भूमिका रही। हालांकि पुलिस अभी इस मामले में बहुत ज्यादा बताने से बच रही है। एसपी ने इतना जरूर कहा कि इस मामले में पुलिस ने काफी मेहनत की। वे खुद भी तीन दिन से सो नहीं पाईं। पुलिस ने लड़की की मिसिंग को लेकर FIR दर्ज की थी।

बीकानेर लेडी टीचर और छात्रा की लेस्बियन लव स्टोरी से बवाल

इस मामले को लेकर क्षेत्र में लगातार तनाव बना हुआ था। इसे लव जिहाद से जोड़कर देखा जा रहा था। हालांकि जब दोनों ने वीडियो वायरल किया, तब पता चला कि वे मर्जी से भागी थीं। घटना के विरोध में 3-4 जुलाई को बाजार बंद रखे गए थे। इस घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रा के दादा रो पड़े थे, जिनका वीडियो सामने आया था।

बीकानेर की लेडी टीचर और छात्रा की गजब लव स्टोरी

दोनों ने जो वीडियो वायरल किया था, उसमें कहते सुनी गईं कि वे एक-दूसरे से प्यार करती हैं और अलग नहीं रह सकती हैं। 30 जून को 17 साल की नाबालिग छात्रा अपनी टीचर और काउंसिलर नीधा बहलीम के साथ गायब हो गई थी।

यह भी पढ़ें

बीकानेर की गजब प्रेम कहानी: अपनी ही छात्रा को भगाकर ले गई मुस्लिम टीचर, अब वीडियो में दोनों बोलीं-'बेवकूफ थोड़ी हूं, प्यार करते हैं'

MP के सीधी में मानसिक विक्षिप्त पर BJP नेता के 'पेशाब कांड' में फिल्मी ट्विस्ट, पीड़ित ने स्टाम्प पर लिखकर कुछ और कहा, WATCH

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल