कोटा में परिवर्तन संकल्प यात्रा में बवाल, विधायक के बेटे ने कार्यकर्ता को पीटा

Published : Sep 21, 2023, 03:16 PM IST
parivartan yatra 02

सार

 राजस्थान के कोटा में आयोजित परिवर्तन संकल्प यात्रा में हंगामा हो गया। यहां रामगंजी विधायक मदन दिलावर के बेटे ने एक कार्यकर्ता को पीट दिया। पुलिस ने मामला शांत कराया।

कोटा। राजस्थान में विधानसभा चुनाव नजदीक है। चुनाव से पहले भाजपा लगातार परिवर्तन संकल्प यात्रा निकालकर पूरे प्रदेश के वोटरों को साधने में लगी है। यह परिवर्तन संकल्प यात्रा पार्टी के प्रचार से ज्यादा विवादों का कारण बन रही है। प्रदेश के कोटा जिले में आयोजित परिवर्तन यात्रा के कार्यक्रम में फिर विवाद हो गया। 

कोटा में परिवर्तन संकल्प यात्रा में बवाल
ऐसा ही एक मामला सामने आया है राजस्थान के कोटा जिले से। जहां वर्तमान में परिवर्तन संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। जब यह यात्रा कोटा में पहुंचने वाली थी तो उससे पहले ही दो गुटों में विवाद हो गया। यहां एक भाजपा कार्यकर्ता ने विधायक मदन दिलावर के बेटे पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है।

पढ़ें. पार्टी की परिवर्तन यात्रा में नजर नहीं आईं वसुंधरा, जानें क्या है वजह

पोस्टल लगाने को लेकर हुआ था विवाद
दरअसल पूरा विवाद पोस्टर लगाने को लेकर शुरू हुआ। वर्तमान में मदन दिलावर रामगंज मंडी से विधायक हैं जबकि इससे पहले दो बार चंद्रकांता मेघवाल यहीं से विधायक रह चुकी हैं। ऐसे में दोनों इस बार चुनाव में यहीं से दावेदारी बता रहे हैं।

पढ़ें. राजस्थान में भाजपा की परिवर्तन यात्राः राजनाथ ने कहा- चंद्रयान-सूर्ययान सब लॉन्च हो गया, 20 साल में राहुलयान लॉन्च ना हो सका

चंद्रकांता मेघवाल के समर्थक को जड़ा थप्पड़
दोनों इसी जगह से संकल्प यात्रा का स्वागत करने वाले थे। ऐसे में चंद्रकांता मेघवाल का एक समर्थक संजय पोस्टर लगा रहा था। इसी दौरान विधायक के बेटे ने मंच पर चढ़कर संजय के साथ मारपीट की। हालांकि बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को काबू कर लिया।

मदन दिलावर विधायक होने के साथ-साथ भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी में भी शामिल है। मदन दिलावर हमेशा अपने विवादित बयानों को लेकर जाने जाते हैं। हिंदुत्व संघ जैसे मामलों पर वह लगातार बयान देते रहते हैं। अब विधायक के बेटा का भी नाम विवाद में शामिल हो गया है।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल