CM शिवराज का एक और ऐलान: भोपाल में बनेगा गुफा लोक, एक दिन में 53 हजार करोड़ का लोकार्पण

Published : Oct 06, 2023, 06:14 PM ISTUpdated : Oct 06, 2023, 06:17 PM IST
 Shivraj Singh Chouhan news

सार

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार यानि 6 अक्टबूर एक ही दिन में 53 हजार करोड़ रुपए के 14 हजार से ज्यादा लोकार्पण और 2 हजार निर्माण कार्यों के भूमिपूजन किया। भोपाल में गुफा लोक बनाने का ऐलान किया है।  

भोपाल. मध्य प्रदेश में विधानसभा चनावों का शोर है, दो से तीन दिन के अंदर तारीखों का ऐलान हो जाएगा कि वोट कभ डाले जाएंगे। लेकिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अचार संहिता लागू होने से पहले एक के बाद एक बंपर घोषणाएं करने में लगे हैं। मध्य प्रदेश में कई महालोक बनाने का ऐलान करने वाले सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आज फिर राजधानी भोपाल में कहा कि महाकाल लोक की तर्ज पर भोपाल में गुफा मंदिर लोक बनाया जाएगा। साथ ही यहां पर 35 करोड़ रुपए से संत निवास बनेगा।

एक दिन में 53 हजार करोड़ का लोकार्पण

दरअसल, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार यानि 6 अक्टबूर एक ही दिन में 53 हजार करोड़ रुपए के 14 हजार से ज्यादा लोकार्पण और 2 हजार निर्माण कार्यों के भूमिपूजन किया। खुद सीएम चौहान ने भरे मंच से यह बात कही कि सचमुच में मध्‍यप्रदेश के लिए अद्भुत पल है। आज एक इतिहास बन रहा है, ये विकास का महाकुंभ है। ₹53 हजार 5 करोड़ की लागत के 14 हजार 375 विकास कार्यो का आज लोकार्पण एवं भूमिपूजन हो रहा है।

महाकाल महालोक, अद्वैत लोक, रामराजा लोक, हनुमान लोक और देवी लोक के बाद अब भोपाल में गुफा लोक

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहन ने कहा-ईश्वर की कृपा से मध्यप्रदेश की धरती पर महाकाल महालोक, अद्वैत लोक, रामराजा लोक, हनुमान लोक और देवी लोक बन रहे हैं। महाकाल महाराज से एक ही प्रार्थना है कि जब तक सांस रहे, सनातन की सेवा करता रहूं, जनता की सेवा में जुटा रहूं। इस सनातन धर्म पर कुछ लोगों ने उंगली उठाई और सनातन को खत्म करने की बात कही। लेकिन सनातन को कोई खत्म नहीं कर पाया क्योंकि सनातन का न आदि है और न ही अंत। धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो, प्राणियों में सद्भावना हो और विश्व का कल्याण हो, यह सनातन धर्म है।

यह भी पढ़ें-राजस्थान-MP और छत्तसीगढ़ में कब-कितने फेज में होंगे चुनाव, तरीखों का ऐलान कब...सब जानिए

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल