एक ऐसा हॉस्पिटल: जहां 50 रुपए में होगा लाखों का इलाज, जानिए कहां...

Published : Aug 25, 2024, 10:55 AM IST
Pali  news

सार

पाली सेवा मंडल ने एक ऐसा अस्पताल बनाया है जहाँ केवल 50 रुपए में आंखों का इलाज होगा। इस अस्पताल में ट्रॉमा और ऑर्थो वार्ड के साथ-साथ डायलिसिस की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

पाली. लोग आंखों का इलाज करवाने के लिए कई बार लाखों रुपए खर्च कर देते हैं लेकिन इसके बाद भी उन्हें राहत नहीं मिल पाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि राजस्थान में एक ऐसा आंखों का हॉस्पिटल तैयार हो चुका है जहां पर केवल 50 रुपए में आंखों का बड़ी से बड़ा इलाज हो सकेगा। हम बात कर रहे हैं पाली सेवा मंडल के द्वारा तैयार किए गए आई हॉस्पिटल की।

पाली में नया गांव रोड पर बना है यह अस्तपताल

पाली सेवा मंडल के द्वारा यह अस्पताल पाली में नया गांव रोड पर बनाया गया है। एक सितंबर से यहां तमाम सुविधाएं शुरू हो जाएगी। वही सबसे खास बात तो यह है कि इस अस्पताल में मरीजों को अस्पताल लाने और घर तक छोड़ने के लिए फ्री बस की सुविधा भी रहेगी। भामाशाहों ने अस्पताल के निर्माण के लिए करीब 20 करोड़ का डोनेशन भी दिया है।

ट्रॉमा और ऑर्थो से लेकर किडनी तक का होगा इलाज

इस अस्पताल में एक ट्रॉमा और ऑर्थो वार्ड भी बनाया गया है। जहां पर दुर्घटना में घायल लोगों को इलाज मिल सकेगा। वही 10 से ज्यादा डायलिसिस मशीन भी अस्पताल में इंस्टॉल करवाई गई है। ऐसे में किडनी की बीमारी से परेशान लोग अपना इलाज करवा सकेंगे। वही इस अस्पताल में सीटी स्कैन, एक्स-रे सहित तमाम तरह की जांच सुविधा भी मिल सकेगी। हालांकि इन सुविधाओं के बदले चार्ज भी देना होगा।

जमीन से लेकर मशीनें तक लोगों के दान से मंगवाई

सेवा मंडल के प्रमोद बताते हैं कि करीब सात बीघा जमीन पर इस अस्पताल का निर्माण हुआ है। जिसमें जन सहयोग से 20 करोड रुपए जुटाए गए और इस अस्पताल के निर्माण पर खर्च किया गया है। उन्होंने बताया कि अस्पताल का निर्माण इसलिए करवाया गया है ताकि समाज के गरीब तबके को भी कम से कम रुपए में अच्छे से अच्छी स्वास्थ्य सुविधा मिल सके। भविष्य में प्रयास रहेगा कि अस्पताल में अन्य बीमारी के इलाज की सुविधा भी विकसित की जाए।

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 14 August 2026: दिल्ली-NCR-यूपी में भारी बारिश तो MP-छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में तूफान-बिजली का अलर्ट
Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश