फेमिना मिस इंडिया बनने के बाद पहली बार भारत की ब्यूटी गर्ल नंदिनी गुप्ता अपने होम टाउन राजस्थान के कोटा पहुंची। इस दौरान नंदिनी का भव्य स्वागत किया। वह कभी ट्रैक्टर चलाती दिखीं तो कभी ओपन जीप में बैठे नजर आईं।
कोटा (राजस्थान). हाल ही में मिस इंडिया का खिताब जीतने के बाद राजस्थान की रहने वाली नंदिनी गुप्ता पहली बार अपने गांव लौटी है। गांव लौटने की नंदिनी की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। फोटो में नंदनी ट्रैक्टर चलाते हुए दिखाई दे रही है। नंदिनी की इस सादगी को लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
27
आपको बता दें कि नंदिनी गुप्ता राजस्थान के कोटा जिले के गांव भांडाहेड़ा की रहने वाली है। जिसके पिता सुमित गुप्ता पेशे से किसान हैं। गांव पहुंचने पर नंदिनी ने कहा कि मैं कोटा की बेटी हूं ही, किसान की बेटी हैं। मेरे पिता खेती करते हैं। इस तरह में पूर देशभर के किसानों की बेटी हूं।
37
नंदिनी जब अपने गांव पहुंची तो वहां के पूर्व विधायक हीरालाल नागर ने इसे जश्न के रूप में मनाया। जिन्होंने नंदिनी को ट्रैक्टर में बैठा कर उसका रोड शो निकाला। इसके बाद सभी लोग गांव में मंदिर दर्शन करने के लिए पहुंचे।
47
अपने स्वागत के दौरान नंदिनी ने ट्रैक्टर चलाने की बात पर कहा कि वह इन सभी चीजों के बीच पली-बढ़ी है ऐसे में इनसे उसका जुड़ाव हमेशा रहेगा। आपको बता दें कि नंदिनी को शुरू में अंग्रेजी भी ठीक से बोलना नहीं आता था।
57
नंदिनी गुप्ता पिछले 5 सालों से ब्यूटी कॉन्टेस्ट में हिस्सा ले रही थी। इसी दौरान उनके किसी परिचित ने उन्हें मिस फेमिना और अन्य कंपटीशन के बारे में बताया इसके बाद से नंदिनी ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी। नंदिनी इससे पहले मिस राजस्थान का खिताब चुकी है।
67
मिस इंडिया का ताज पहने के बाद पहली बार कोटा लौंटी नंदिनी गुप्ता अपने स्कूल सेंट पॉल भी गईं। इससे पहले वह सर्किट हाउस स्थित भगवान गणेश के मंदिर पहुंची। यहां पर उन्होंने परिवार के साथ गौरी नंदन को धोक लगाई व आशीर्वाद लिया।
77
कोटा से लेकर गांव तक नंदिनी के माता-पिता साथ नजर आए। इस दौरान शहर से लेकर गांव तक लोगों ने माता-पिता का भी भव्य स्वागत किया।
राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।