महेंद्र सिंह धोनी का जबरदस्त फैन यह शख्स, माही के लिए साइकिल से देश की यात्रा पर निकला

Published : May 03, 2023, 07:40 PM IST

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले मोटिवेशनल स्पीकर और ब्लागर का फ्रीलांसर काम करने वाले गौरव तनेजा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के सम्मान में देश में 2400 किलोमीटर का सफर साइकिल यात्र से तय कर रहे हैं।

PREV
15

क्रिकेट में कैप्टन कूल के नाम से पहचाने जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी अपने क्रिकेट करियर का आखिरी आईपीएल सीजन खेल रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी के देश ही नहीं बल्कि विश्व में भी लाखों फैंस है। इन्हीं में से एक फैन सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर गौरव तनेजा है।

25

आज बात गौरव तनेजा की इसलिए क्योंकि गौरव तनेजा महेंद्र सिंह धोनी के सम्मान में देश में 2400 किलोमीटर की यात्रा साइकिल से तय कर रहे हैं।

35

आपको बता दें कि गौरव तनेजा पहले फ्लाइट पायलट थे। जिन्होंने बाद में नौकरी छोड़ दी और एक मोटिवेशनल स्पीकर और ब्लागर का फ्रीलांसर काम करना शुरू कर दिया।

45

हमेशा से गौरव तनेजा की फेवरेट टीम चेन्नई सुपर किंग्स की रही। वह भी इसलिए कि उनके पसंदीदा खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी इसके कप्तान जो हैं।

55

महेंद्र सिंह धोनी गौरव तनेजा के सबसे फेवरेट क्रिकेट प्लेयर है। जब महेंद्र सिंह धोनी ने घोषणा की कि यह उनके क्रिकेट करियर का आखिरी आईपीएल है उसी दिन से गौरव तनेजा ने अपनी यात्रा शुरू कर दी। जो मुंबई, कर्नाटक सहित कई स्टेट से होकर अब राजस्थान पहुंची है।

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories