चर्चा में है 55 साल के 'बल्लू राम' की शादी, पहली बार फेसियल कराने पहुंचे सैलून, तो भीड़ लग गई, संत हो चुके थे, बन गए दूल्हा

Published : May 04, 2023, 01:23 PM ISTUpdated : May 04, 2023, 01:28 PM IST

इनसे ही मिलिए! ये हैं लालसोट के रामगढ़ पचवारा ब्लॉक के नोरंगपुरा गांव के 55 साल के बल्लू राम मीणा। 8 भाई-बहनों में सबसे बड़े हैं। इन्होंने अपनी शादी की उम्मीद छोड़ दी थी। लेकिन अब इनकी शादी चर्चा में है।

PREV
17

दौसा. कहते हैं कि जोड़ियां ऊपर वाला बनाकर भेजता है। कब-किसे उसका जीवनसाथी मिलेगा, कोई नहीं जानता। अब इनसे ही मिलिए! ये हैं लालसोट के रामगढ़ पचवारा ब्लॉक के नोरंगपुरा गांव के 55 साल के बल्लू राम मीणा। 8 भाई-बहनों में सबसे बड़े हैं। सबकी शादी हो चुकी है। लेकिन घर-परिवार की जिम्मेदारियों के चलते ये कुंवारे रह गए। लेकिन शादी के इस सीजन में उन्हें भी दुल्हनिया मिल गई। बल्लू जब शादी के लिए तैयार होने पहली बार फेसियल कराने सैलून पहुंचे, तो वहां उन्हें देखने मानों मजमा लग गया।

27

बल्लू राम मीणा पिछले 31 साल से भगवान शिवजी की सेवा-अर्चना में जुटे थे। यानी एक तरह से संत हो चुके थे।

37

कुछ समय पहले उनके घर से महज 5 किमी दूर स्थित नापामकाबास में रहने वाली 30 साल की दिव्यांग विनीता मीणा से मिलना हुआ।

47

बल्लू पहली ही नजर में विनीता को पसंद करने लगे। अब 3 मई का उनकी शादी हो गई।

57

विनीता व्हीलचेयर पर हैं। इसलिए 7 फेरों के समय वे अपने बड़े भाई धर्मराज की गोद में थीं।

67

हिंदू रीति-रिवाजों के साथ बल्लू और विनीता की शादी कराई गई। बल्लू ने मीडिया को बताया कि वे तो शादी की उम्मीद छोड़ ही चुके थे।

यह भी पढ़िए-बिहार के छपरा की गजब शादी-वरमाला के बीच साली ने जीजा को किया ऐसा कॉल कि रस्में बीच में छोड़ उससे लेने पड़ गए फेरे

77

बल्लू ने कहा कि जिस तरह से उन्होंने भगवान शिव की सेवा की, अब वे अपनी दिव्यांग पत्नी की सेवा करेंगे। दिव्यांग होने की वजह से विनीता की शादी नहीं हो पा रही थी। इस शादी से विनीता भी खुश हैं। पेड़ से खेलते समय गिरने से रीड की हड्डी में चोट की वजह से उनके पैरों ने काम करना बंद कर दिया था।

यह भी पढ़िए-मीडिया के कैमरे से बच नहीं सकी बिहार के बाहुबली नेता आनंद मोहन के MLA बेटे चेतन की 'सीक्रेट मैरिज'

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories