बिहार के छपरा में 'अजब प्रेम की गजब कहानी' का मामला सामने आया है। अपनी दुल्हन को ब्याहने बारात लेकर पहुंचे दूल्हा अभी आधी रस्में ही पूरी कर सका था कि उसकी साली ने बवाल मचा दिया।

छपरा. बिहार के छपरा में 'अजब प्रेम की गजब कहानी' का मामला सामने आया है। अपनी दुल्हन को ब्याहने बारात लेकर पहुंचे दूल्हा अभी आधी रस्में ही पूरी कर सका था कि उसकी साली ने बवाल मचा दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एकदम फिल्मी शैली में साली हंगामा करते हुए अपने होने जा रहे जीजा से शादी करने पर अड़ गई। लोगों ने उसे समझाया, लेकिन वो नहीं मानी। साली जीजा को मोबाइल लगाकर छत से छलांग लगाने की धमकी देनी लगी। पहले मामला बिगड़ा, तो दोनों पक्षों में खूब लात-घूंसे चले। लेकिन बाद में दूल्हे की शादी साली से करानी पड़ गई।

बिहार के छपरा में जीजा साली की प्रेम कहानी और शादी

मामला मांझी थाना क्षेत्र के भभौली गांव का है। छपरा शहर के बिनटोली निवासी जगमोहन महतो के बेटे राजेश कुमार की शादी एक साल पहले रिंकू कुमारी से तय की गई थी। लेकिन शादी पक्की होने के बाद जगमोहन की बातचीत रिंकू की छोटी बहन पुतुल से अधिक होने लगी। एक बार वो साली को कोई एग्जाम दिलाने भी ले गया था। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती गईं। हालांकि दोनों ने यह बात छुपाए रखी।

2 मई को जब जगमोहन रिंकू को ब्याहने बारात लेकर पहुंचा, तब पुतुल ने ड्रामा कर दिया। इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट तक हो गई। हालांकि बाद में बड़े बुजुर्गों की समझाइश पर जगमोहन और पुतुल की उसी मंडप में शादी करानी पड़ गई। मामले की जानकारी लगन पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। लोकल नेता भी पहुंचे। काफी देर तक दोनों पक्षों को समझाइश देनी पड़ी। बाद में जगमोहन पुतुल को दुल्हन बनाकर ले गया।

छपरा की शादी-जीजा साली का प्यार और शादी में हंगामा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार रात राजेश बारात लेकर पहुंचा था। लड़की के पिता रामू बिन ने बारातियों का अच्छे से स्वागत किया। बैंड-बाजे के साथ रस्म पूरी हुईं। जयमाला की रस्म भी पूरी हो चुकी थी, तभी पुतुल कुमारी छत पर चढ़ गई। उसने वहां से दूल्हे को कॉल किया और छत से कूदने की धमकी देनी लगी।

यह भी पढ़ें

ये कोई एक्ट्रेस या मॉडल नहीं, IAS परी बिश्नोई हैं, जो हरियाणा की पॉवरफुल पॉलिटिकल फैमिली के MLA की दुल्हनिया बनने जा रही हैं

मीडिया के कैमरे से बच नहीं सकी बिहार के बाहुबली नेता आनंद मोहन के MLA बेटे चेतन की 'सीक्रेट मैरिज'