राजस्थान में इस मां पर टूटा दुखों का पहाड़: एक बेटे की चिता जलाकर घर भी नहीं पहुंचे और दूसरे की हो गई मौत

Published : May 01, 2023, 01:19 PM IST
emotional story

सार

राजस्थान के नागौर जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। जहां एक भाई के अंतिम संस्कार के तुरंद बाद दूसरे भाई की मौत हो गई। एक दिन में दो बेटों की मौत के बाद मां का बुरा हाल है। वह बेसुध पड़ी हैं।

नागौर. राजस्थान के नागौर जिले से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां हुए एक सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत हो गई। जिनमें एक भाई तो मौके पर ही मर गया जबकि दूसरे की मौत तब हुई जब घरवाले पहले भाई का अंतिम संस्कार कर घर पर लौटे थे। अब इन दोनों बेटों की मौत के बाद मां भी बुरी तरह टूट चुकी है।

दोनों भाई मामा की शादी से लौट रहे थे घर

दरअसल, मामला नागौर जिले के गांव ओलादन के भुनास की ढाणी का है। जहां की रहने वाली आशा कंवर के 2 बेटे रामसिंह और ओम सिंह थे। जिनके पिता की पिछले साल ही सड़क हादसे में मौत हो गई थी। राम सिंह और ओम सिंह दोनों अपने मामा की शादी में शामिल होने के बाद गांव लौट रहे थे। इसी दौरान नोखा चांदावता और दधवाड़ा मार्ग पर पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना में लाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

पति की मौत के बाद दोनों बेटे थे मां की जिंदगी के सहारे

मां पति की मौत से अभी ठीक से संभली भी नहीं थी कि अब दोनों बेटों की मौत हो गई। विधवा मां के लिए यह दोनों बेटे ही सहारा थे। महिला का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बार बार अपनी किस्मत को कोश रही है। वहीं इस घटना के बाद पूरे गांव में भी मातम पसर गया है।

घर के एक कोने में बेसुध पड़ी है मां

जबकि ओम सिंह को इलाज के लिए जोधपुर रेफर किया गया। इधर घरवाले लाल सिंह के शव का अंतिम संस्कार कर घर पर वापस ही लौटे थे इतने में ही सूचना मिली कि ओम सिंह ने भी अपने प्राण त्याग दिए। घटना के बाद से ही दोनों लड़कों की मां आशा बेसुध है। वही गांव में भी कोहराम मचा है। क्योंकि अब इस माह के पास जीने का कोई सहारा नहीं बचा।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

RBSE 12th Result : राजस्थान का सबसे बेस्ट स्कूल, जहां से हर साल निकलते 10वीं/12वीं के टॉपर
RBSE 12th Result Out : राजस्थान में छोरियों ने मारी बाजी, देखिए 12वीं बोर्ड के टॉप-5 स्टूडेंट लिस्ट