NEET UG Success Story: जब 6th क्लास में था, तब बाल विवाह हुआ, पढ़ने की जिद पर पिता ने खूब पीटा, अब डॉक्टर पढ़ेगा

Published : Jun 21, 2023, 12:12 PM ISTUpdated : Jun 21, 2023, 12:13 PM IST
NEET UG Result 2023 Success Story

सार

कहते हैं कि सक्सेस पाना है, तो संघर्ष करना ही पड़ता है। यह NEET UG Result 2023 में सफलता की यह कहानी राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के घोसुंदा के रहने वाले रामलाल भोई की है। इन्होंने NEET UG को 632 नंबरों के साथ क्रैक किया है।  

चित्तौड़गढ़. कहते हैं कि सक्सेस पाना है, तो संघर्ष करना ही पड़ता है। मेहनत और सही दिशा में कोशिशें रंग लाती हैं। लेकिन इस लड़के के संघर्ष की दास्तां कुछ अजीब है। यह NEET UG Result 2023 में सफलता की यह कहानी राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के घोसुंदा के रहने वाले रामलाल भोई की है। इन्होंने NEET UG को 632 नंबरों के साथ क्रैक किया है। ताज्जुब होगा कि इनका 11 साल की उम्र में बाल विवाह करा दिया गया था।

NEET UG Result 2023: चित्तौड़गढ़ के रामलाल भोई की सक्सेस स्टोरी

पहले बता दें कि रामलाल भोई की कैटेगरी रैंक 5137 और ऑल इंडिया रैंक 12901 मिली है। रामलाल कोट के एलन के स्टूडेंट हैं। वे बताते हैं कि उनकी 11 साल की उम्र में शादी करा दी गई थी। उस समय वे 6th क्लास के स्टूडेंट थे। हालांकि उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी। मगर पिता को यह मंजूर नहीं था। वे चाहते थे कि बेटा 10वीं के बाद पढ़ाई छोड़ दे। अब रामलाल अपने परिवार के पहले डॉक्टर बनने जा रहे हैं।

एग्जाम में सफलता का फंडा और सक्सेस स्टोरी

रामलाल बताते हैं कि लोगों के उकसावे पर एक बार उनके पिता ने जमकर पिटाई कर दी थी। वे नहीं चाहते थे कि वो आगे पढ़ें। हालांकि उनके एक दोस्त के पिता ने आकर समझाया, तब वे पढ़ाई करने को माने।

रामलाल बताते हैं कि इसके बाद परिवार ने कर्ज लेकर उन्हें पढ़ाया। इस तरह पांचवें प्रयास में नीट क्रैक करने में कामयाब रहे। रामलाल की पत्नी भी उनकी हम उम्र है। वो वो शादी के समय 11 साल की थी और उसी के क्लास में पढ़ती थी। छह साल पहले ही पत्नी ससुराल आकर रहने लगी है।

रामलाल ने बताया कि उन्हें नीट के बारे में कुछ नहीं पता था। गांव के सरकारी स्कूल से 74 प्रतिशत लाकर 10वीं में पास की। इसके बाद दोस्त की सलाह पर उदयपुर जाकर 11वीं में एग्रीकल्चर सब्जेक्ट लिया।

NEET UG Result 2023 कब आया था?

NEET UG 2023 result पिछले दिनों घोषित किया गया था। नीट परीक्षा 7 मई, 2023 को आयोजित की गई थी। उसमें करीब 21 लाख छात्र बैठे थे। जबकि मणिपुर NEET परीक्षा 6 जून, 2023 को हुई थी।

अगर पिछले दो सालों की तुलना करें, तो इस साल कट ऑफ मार्क्स में बढ़ोतरी हुई है। सामान्य अभ्यर्थियों के मामले में 2021 में 138, 2022 में 117 और 2023 में 137 तथा एससी, एसटी और ओबीसी अभ्यर्थियों के मामले में यह 2021 में 108, 2022 में 93 से बढ़कर 2023 में 107 हो गया है।

यह भी पढ़ें

The Kerala Story: जिस मंदिर से अल्फिया को पुलिस घसीटकर ले गई थी, उसने वहीं दुबारा अखिल से भरवाया मांग में सिंदूर

अतिक्रमण तोड़ने के बाद रो रही महिलाओं पर हंस रहे इंजीनियर को ठाणे MLA गीता जैन ने कॉलर पकड़कर दे मारा चांटा

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Jaipur Honor Killing: 25 में पति की मौत, 30 में हुआ प्यार तो ससुराल वालों ने दोनों को जिंदा जलाया
कौन हैं कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की दुल्हन, जयपुर में कर रहे भव्य शादी