पाली में नौ साल की बालिका से युवक ने किया रेप, छाछ लेने गई थी पड़ोसी के घर

Published : Aug 10, 2023, 05:04 PM ISTUpdated : Aug 10, 2023, 05:12 PM IST
rape

सार

पाली ने नौ साल की बालिका के साथ पड़ोसी ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। बालिका पड़ोसी के घर छाछ लेने गई थी। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रहा है।  

राजस्थान। प्रदेश के भीलवाड़ा में  में चौदह साल की बालिका से रेप कर भट्टी में जिंदा जलाने का मामला अभी शांत नहीं हुआ है कि पाली में नौ साल की एक बालिका के साथ पड़ोसी ने दरिंदगी कर दी। घटना के बाद से आरोपी फरार है। परिजनों ने थाने में मामला दर्ज कराया है। परिजनों की शिकायत पर मारवाड़ जंक्शन थाना क्षेत्र में खिंवाड़ा थाना इलाके के रहने वाले आरोपी कालू सिंह को पुलिस तलाश कर रही है। बालिका अस्पताल में भर्ती है।

पास के घर से छाछ लेने गई थी बालिका 
परिजनों की शिकायत पर मारवाड़ जंक्शन थाना क्षेत्र में खिंवाड़ा थाना इलाके के रहने वाले आरोपी कालू सिंह को पुलिस तलाश कर रही है। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्ची बेहद डरी हुई है और कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है।

ये भी पढ़ें कर्नाटक में रेप कांड: 33 वर्षीय टीचर ने 6 महीने में कई बार किया 8th क्लास की छात्रा से रेप

परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने बताया कि नौ साल की बालिका पास के घर में छाछ लेने गई थी। बालिका के पिता और परिवार के अन्य लोग काम पर गए थे। मां ने बालिका को पास के घर में छाछ लेने के लिए भेजा था।

ये भी पढ़ें Shocking Rape Case: फेसबुक फ्रेंड ने गोरखपुर की 11 साल की बच्ची को फंसाया, 2 साल तक अपने संग रखा, चौंकाने वाला क्राइम

छाछ देने के बहाने कमरे में जाकर किया रेप
बालिका अक्सर वहीं से छाछ लेकर आती थी, लेकिन बुधवार शाम आरोपी कालू सिंह की नीयत बिगड़ गई। उस समय उसके परिवार के लोग भी घर पर नहीं थे। वह बालिका को कमरे में ले गया और उसके साथ दरिंदगी की और डरा-धमकाकर भगा दिया। बालिका रोते हुए घर पहुंची तो हालत देख मां भी सकते में आ गई। पूछने पर बेटी ने बताया तो मां को दरिंदगी के बारे में पता चला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था।  

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल
Weather Forecast 11 August 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बदला मौसम, बारिश-तूफान को लेकर आया बड़ा अपडेट