Miss World का खिताब तो नहीं, लेकिन दुनियाभर में छा गई नंदिनी गु्प्ता की ये ड्रेस

Published : Jun 01, 2025, 11:53 AM IST
Nandini Gupta

सार

Opal Suchata Miss World 2025:  थाइलैंड की ओपल सुचाता मिस वर्ल्ड 2025 बन गई हैं, मिस वर्ल्ड 2025 में नंदनी गुप्ता खिताब से चूक गईं, लेकिन उनकी 'गंगा राइजिंग' ड्रेस ने सबका ध्यान खींचा। ड्रेस की डिज़ाइन और नंदनी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

Opal Suchata Miss World 2025: थाइलैंड की ओपल सुचाता मिस वर्ल्ड 2025 बन गई हैं। मिस वर्ल्ड 2025 प्रतियोगिता में भारत को लीड करने वाली राजस्थान के कोटा शहर की 22 साल की नंदनी गुप्ता टॉप लेवल तक पहुंची, लेकिन खिताब तक नहीं पहुंच सकीं। हांलाकि नंदिनी की फिनाले में पहनी गई ड्रेस दुनियाभर में छा गईं। नंदनी और उनकी ड्रेस के फोटोग्राफ दुनियाभर में वायरल हो रहे हैं।

वियतनाम के डिजाइनर बनाई नंदनी गुप्ता की ड्रेस

गंगा राइजिंग गाउन पहनकर फिनाले में पहुंची थी नंदनी फिनाले में पहुंची नंदनी ने जो गाउन पहना वह सुर्खियां बटोर रहा है। इसे गंगा राइजिंग नाम दिया गया है। लोगों के कमेंट आ रहे हैं कि यह ड्रेस सिर्फ कपडे़ का एक टुकड़ा भर नहीं है। यह भारत की आत्मा और भव्यता को दर्शाने वाली सोच है। यह खूबरसूरत गाउन वियतनाम देश की चर्चित ड्रेस डिजाइनर गुयेन टीएन ट्यून ने बनाया है। जिसमें नीचे रंग की लहरों को भारत की आत्मा मानी जाने वाली गंगा नदी के रुप में प्रदर्शित किया है। सोबर रंगों से इसे सजाया गया है और साथ ही इस पर पर्ल वर्क किया गया है। जो इस ड्रेस को और ज्यादा खूबसूरत बना रही हैं। उल्लेखनीय है कि भारत में गंगा नदी को जीवन देने वाली और मोक्ष देने वाली सबसे पवित्र नदी माना जाता है। ऐसा पहली बार हुआ है कि गंगा की लहरों को दुनिया के सामने इस तरह से पेश किया गया है।

कौन है नंदनी गुप्ता जो Miss World फिनाले तक पहुंची

राजस्थान के कोटा शहर की रहने वाली नंदनी गुप्ता जल्द ही भारत लौटने वाली हैं। कल रात इस फिनाले को दुनिया भर में देखा गया। नंदनी के परिवार का कहना है कि वे अवार्ड नहीं जीत सकीं लेकिन अपने दम पर इस स्थिति तक पहुंची, ये गौरव की बात हैं। वे हमेशा एक विनर रहीं हैं। नंदनी सितंबर 2003 में जन्मी थीं। वे मुंबई से एमबीए कर रही हैं। 2023 में उन्होनें फेमिना मिस राजस्थान और फेमिना मिस इंडिया खिताब जीता था। दो साल से वे मिस वर्ल्ड की तैयारी कर रही थीं।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Jaipur Honor Killing: 25 में पति की मौत, 30 में हुआ प्यार तो ससुराल वालों ने दोनों को जिंदा जलाया
कौन हैं कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की दुल्हन, जयपुर में कर रहे भव्य शादी