अंजू और नसरुल्लाह की लव स्टोरी में आया ट्विस्ट, निकाह के बाद छलका दर्द, बोली भारत आना चाहती हूं लेकिन

Published : Jul 29, 2023, 02:21 PM IST
Anju Nasrullah Pakistan Marriage

सार

अंजू और नसरुल्लाह की लव स्टोरी में उनके निकाह के बाद नया ट्विस्ट आया है। उसने ग्वालियर में रह रहे अपने पिता से फोन पर बात करते हुए भावुक हो गई और बोली-मैं भारत आना चाहती हूं, लेकिन मैं मजबूर हूं।

अलवर/ग्वालियर. अंजू से फातिमा बनी अंजू का दर्द छलक रहा है । अंजू और नसरुल्लाह की लव स्टोरी में उनके निकाह के बाद ट्विस्ट आने लगा है । पहली बार अंजू ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में गांव में रहने वाले अपने पिता को वॉइस मैसेज भेज कर अपनी बेटी से बात करने की इच्छा जताई है । पिता गया प्रसाद थॉमस ने भी बेटी अंजू को जमकर डांट पिलाई, हालांकि इंटरनेट कनेक्शन में बाधा होने के कारण पिता और पुत्री में ज्यादा देर तक बात नहीं हो सकी ।

पिता बोले-अब वो अंजू नाम की बेटी मेरे लिए मर चुकी ....

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अंजू ने पहले सोशल मीडिया पर वॉइस मैसेज भेजा था और उसने कहा था कि वह अपनी एंजेल यानी अपनी बेटी से बात करना चाहती है। यह मैसेज उसने अपने पिता के फोन पर किया था और कहा था कि उसकी बेटी से उसकी बात करा दें , लेकिन पिता ने जवाब दिया था कि वह उनके और उनके परिवार के लिए मर चुकी है । वह लोग उसे नहीं अपनाएंगे । इन मैसेज में अंजू ने रोने और दुखी होने की इमोजी भी अपने पिता को भेजी , साथ ही हाथ जोड़कर माफी मांगने वाली इमोजी भी अपने पिता को भेजी।

पिता से बोली-अंजू वो सिर्फ घूमने गई है पाकिस्तान...शादी नहीं की है

हालांकि इतना होने के बाद भी उसने अपने पिता को कहा कि उसने शादी नहीं की है , यह सोशल मीडिया पर फैलाया हुआ झूठ है । वह तो पाकिस्तान सिर्फ घूमने आई है । अंजू के पिता ने कहा कि उन्हें भी सोशल मीडिया और मीडिया के जरिए ही बेटी की शादी होने का पता चला है । अंजू उनकी पांच बेटियों में से एक है ।

पाकिस्तान जाने के बाद अंजू लगातार झूठ बोलती गई

अंजू मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक छोटे से गांव में रहने वाली थी । सोशल मीडिया पर अंजू और नसरुल्लाह की शादी के कई वीडियो वायरल होने के बावजूद भी अंजू ने भारत में कई मीडिया चैनल को जो बयान दिए उसमें कहा कि उसने शादी नहीं की है । यह सब कुछ मीडिया का फैलाया हुआ है। इतना होने के बावजूद भी अंजू लगातार झूठ बोलती गई ।

अंजू आना चाहती है भारत...लेकिन अंदर से डरी हुई है...

हाल ही में एक अन्य मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि अब अंजू वहां परेशान हो रही है , वह भारत आना चाहती है , लेकिन उसने फोन पर कहा कि उसे इतना बदनाम कर दिया गया है कि वह भारत आने में डर रही है । कहीं उसके पहले पति अरविंद ने उसे नहीं अपनाया तो उसका क्या होगा, इतना सब कुछ होने के बावजूद अभी भी अंजू अपनी शादी नसरुल्लाह से होने पर लगातार झूठ बोल रही है। जबकि सोशल मीडिया पर प्री वेडिंग शूट , निकाह और निकाह के बाद बुर्के में दावत और अब तोहफे लेते हुए के वीडियो सामने आ चुके हैं।

यह भी पढ़ें-बॉयफ्रेंड से मिलने पाकिस्तान जा रही थी एक और लड़की, जयपुर एयरपोर्ट से पकड़ा...खुलासे ने चौंकाया

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल
Weather Today: दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, राजस्थान और महाराष्ट्र में बदला मौसम, जानें कहां भारी बारिश और कहां बढ़ेगी गर्मी