4 साल के भाई ने चलाया ट्रैक्टर-2 साल के भाई की मौत, वो भी पापा-चाचा के सामने

Published : Feb 17, 2025, 11:16 AM IST
Pali News

सार

राजस्थान के पाली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां चार साल के बच्चे द्वारा ट्रैक्टर चलाने से उसके दो साल के भाई की मौत हो गई। घटना के समय पिता और चाचा भी खेत में मौजूद थे।

पाली, राजस्थान के छोटे से जिले पाली से बड़ी खबर सामने आई है। कैसे जरा सी गलती ने दो साल के बेटे की जान ले ली। गलती का जिम्मेदार उसका पिता ही था। पूरा मामला हैरान करने वाला है। परिवार में अब मातम पसरा हुआ है। दो साल के बच्चे का आज पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंपा गया है। उसका अंतिम संस्कार आज किया जा रहा है।

पाली के सिंदरू गांव में पसरा मातम

पुलिस ने बताया कि सिंदरू गांव में रहने वाले उदाराम नाम के शख्स के दो बेटे थे। बड़े भाई का नाम मुकेश और छोटे का सुरेश था। बड़ा चार और छोटा दो साल का था। उदाराम और उसका छोटा भाई रविवार दोपहर अपने खेत में थे। दोनों बच्चे उदाराम के ट्रैक्टर पर खेल रहे थे। इस ट्रैक्टर पर चाबी लगी हुई थी और कुछ ही देर में खेत की जुताई करनी थी।

पाली से जोधपुर लेकर गए फिर भी वो नहीं बच सका

चार साल का बेटा ट्रैक्टर की सीट पर ही बैठा था और उसके नजदीक ही दो साल का उसका भाई था। अचान क बड़े भाई ने ट्रैक्टर स्टार्ट कर दिया। वह कुछ समझ पाता इससे पहले ही ट्रैक्टर झटके से स्टार्ट हो गया और पीछे की ओर बैठा छोटा भाई नीचे गिर गया। वह टायर के पास गिरा। उसके सिर पर टायर से गंभीर चोट लगी। वह वहीं बेहोश हो गया। उसे पाली जिले के बांगड़ अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे जोधपुर रेफर कर दिया गया। लेकिन कल रात उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें-सिर्फ एक मुलाकात के लिए 'मर्द से औरत' बन गया, वजह रात को बुलाती थी शादीशुदा महिला

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 6 August 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट, IMD की बड़ी चेतावनी
Weather Update 5 August 2026: दिल्ली-NCR से छत्तीसगढ़ तक बारिश का अलर्ट, जानिए आपके शहर का हाल