राजस्थान में इस तरह से मनाया जाएगा वैलेंटाइन डे, भाजपा सरकार ने जारी किया आदेश

Published : Jan 28, 2024, 04:30 PM IST
government orders

सार

राजस्थान में इस बार वैलेंटाइन डे अनोखे तरीके से मनाया जाएगा। इस बार लोग प्यार का इजहार नहीं करेंगे। बल्कि वे अपने माता पिता की पूजा कर वैलेंटाइन डे मनाएंगे।

जयपुर. राजस्थान में भाजपा की सरकार बनने के बाद कई नए फैसले सामने आ रहे हैं। इसी बीच अब राजस्थान सरकार ने एक आदेश जारी किया है। जो बेहद सुर्खियों में है। यह आदेश वैलेंटाइन डे से जुड़ा है। जिसके तहत इस बार वैलेंटाइन डे पर प्यार का इजहार नहीं होगा बल्कि माता और पिता की पूजा की जाएगी।

2018 में जारी हुए थे आदेश

सरकार इस पर चर्चा कर रही है। इससे पहले भाजपा ने साल 2018 में वैलेंटाइन डे को मातृ- पितृ दिवस मनाने का फैसला किया था। इस संबंध में सरकार ने आदेश भी जारी कर दिए थे। लेकिन कांग्रेस की सरकार आते ही शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने आदेश रद्द कर दिए।

कांग्रेस सरकार ने रद्द कर दिया था आदेश

इस संबंध में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का कहना है कि शिक्षा विभाग से दोबारा शुरू करने पर विचार कर रहा है। यदि इस बार नहीं तो अगली बार यह परंपरा शुरू कर दी जाएगी। आपको बता दे कि साल 2018 से 19 के बीच दोनों पार्टियों के बीच काफी सियासी जुबानी जंग हुई थी। इसके बाद कांग्रेस सरकार ने इस आदेश को रद्द कर दिया था।

सूर्य नमस्कार का आदेश

वहीं स्कूलों के संबंध में यह सरकार का दूसरा फैसला है। उसके पहले शिक्षा विभाग ने 15 फरवरी से स्कूलों में सूर्य नमस्कार शुरू करने का आदेश जारी किया हुआ है। जिसके तहत रोजाना छात्र-छात्राओं को सूर्य नमस्कार करवाया जाएगा। बकायदा इसके लिए प्रशिक्षक टीचर्स को ट्रेनिंग भी देंगे।

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल
Weather Today: दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, राजस्थान और महाराष्ट्र में बदला मौसम, जानें कहां भारी बारिश और कहां बढ़ेगी गर्मी