Petrol Diesel Pump Strike : राजस्थान में 48 घंटे बंद रहेंगे पेट्रोल पंप, आज ही फुल करवा लें टंकी

Published : Mar 09, 2024, 03:10 PM IST
petrol pumps closed on Sunday morning

सार

राजस्थान में रविवार सुबह से प्रदेश के सभी पेट्रोल और डीजल पंप बंद रहेंगे। क्योंकि पेट्रोल और डीजल पंप मालिक लंबे समय से चली आ रही अपनी मांग को लेकर स्ट्राइक कर रहे हैं। जिससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

जयपुर. राजस्थान के हजारों पेट्रोल डीजल पंप मालिक पिछले 7 साल से सरकार से पेट्रोल डीजल पर कमीशन बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। 7 साल में कई बार स्ट्राइक की गई है और सरकार ने जल्द ही एक्शन लेने का वादा करके यह स्ट्राइक खत्म भी करवा दी है। गहलोत सरकार में भी करीब 6 से 7 बार पेट्रोल डीजल संचालकों ने स्ट्राइक की थी। अब भजनलाल सरकार के आने के बाद यह स्ट्राइक एक बार फिर से शुरू हो रही है।

कमीशन नहीं बढ़ा तो बढ़ेगी स्ट्राइक

पंप मालिकों का कहना है इस बार आश्वासन से काम नहीं चलेगा। अगर सरकार पेट्रोल और डीजल पर कमीशन नहीं बढ़ाती है तो पेट्रोल और डीजल स्टेशन बंद कर दिए जाएंगे। राजस्थान पेट्रोल डीजल संगठन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भाटी का कहना है रविवार सवेरे 6:00 बजे से हम स्ट्राइक पर जा रहे हैं। सरकार काफी समय से वेट कटौती की बात कर रही है। लेकिन न तो वेट कम किया जा रहा है और न ही पेट्रोल डीजल पर कमीशन पर बढ़ाया जा रहा है। 7 साल में पेट्रोल डीजल की कीमतें काफी कम हो चुकी है, वर्तमान में भी कीमतें काफी कम है।

यह भी पढ़ें: राजस्थान में गौ माता के साथ हैवानियत, आटे में विस्फोटक मिलाकर दिया तो खाते ही मर गई 3 गाय, कई घायल

यहां सबसे महंगा पेट्रोल और डीजल

पेट्रोल डीजल संगठन अध्यक्ष राजेंद्र भाटी ने कहा कि राजस्थान में पूरे देश के किसी भी राज्य से सबसे महंगा पेट्रोल और डीजल है। पंप मालिक घाटे पर काम कर रहे हैं, इसी आस में की जल्द ही मुनाफा होना शुरू होगा। राजस्थान में करीब 5800 से ज्यादा पेट्रोल डीजल स्टेशन है, जिनमें 4000 से भी ज्यादा पेट्रोल डीजल स्टेशन बंद रहने वाले है। राजस्थान में पेट्रोल 113 रुपए लीटर से भी ज्यादा है और डीजल 98 रुपए लीटर से भी ज्यादा है। भाटी ने कहा पिछले साल तक जब गहलोत सरकार थी तो हम विरोध करते। साथ में भाजपा नेता भी वेट कम करने की मांग करते थे। लेकिन अब सरकार बदल गई है। भाजपा की सरकार आ गई है, उसके बावजूद भी हमें परेशानी हो रही है।

यह भी पढ़ें: Rajasthan : नौकरी ही नहीं पढ़ाई में भी धांधली, सब इंस्पेक्टर भर्ती पेपर लीक मामले में 23 सब इंस्पेक्टर की डिग्रियां फर्जी

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल
Weather Today: दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, राजस्थान और महाराष्ट्र में बदला मौसम, जानें कहां भारी बारिश और कहां बढ़ेगी गर्मी