डिलेवरी बॉय के खौफ में 2 लड़कियां छोड़ रहीं शहर, पिज्जा देने के बाद की छेड़छाड़...डरवानी है गर्ल्स की आपबीती

Published : Apr 26, 2023, 10:55 AM IST
 pizza delivery  boy molestation of two girls attempts to rape in jaipur

सार

जयपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां पिज्जा देने गए डिलीवरी ब्वॉय ने दो लड़कियों के साथ घर में घुसकर जबरदस्ती करने की कोशिश की। किसी तरह शोर मचाकर लड़कियों ने अपनी जान बचाई।

जयपुर (राजस्थान). राजस्थानी जयपुर में बड़ा कांड़ हो गया। दो लड़कियों ने जैसे तैसे अपनी जान बचाई है। जौमेटो से पिज्जा मंगवाया था गर्ल्स ने। पिज्जा वाला उस दिन तो पिज्जा दे गया, लेकिन 10 दिन बाद बिना बुलाए ही आ गया। इस बार उसने कुछ गलत करने की तैयारी कर ली थी। रुम का डोर नॉक किया, गर्ल्स ने जैसे ही रुम खोला सीधा अंदर घुस आया। रुम बंद कर जबरदस्ती करने लगा। लड़कियों ने शोर मचाया तो उनको पीटा और फिर वहां से भाग गया। केस सांगानेर पुलिस ने दर्ज किया है। दोनो लड़कियों बेहद डरी हुई हैं और इतनी डरी हुई हैं कि काम तक पर नहीं जा रही है। सांगानेर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

पिज्जा मंगवाने वाली दोनों गर्ल करती हैं जॉब

सांगानेर पुलिस ने बताया कि आबिद नाम के लड़के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। जिस लड़की ने केस दर्ज कराया है वह मूल रूप से अहमदाबाद की रहने वाली है और सांगानेर इलाके में एक सोसायटी में किराये के कमरे में रह रही है। उसकी रूम मेट भी उसके साथ रहती है और वह भी किसी दूसरे शहर से है। दोनो सांगानेर में ही एक फर्म में जॉब करती है।

लड़की ने सुनाई पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय की करतूत

एक पीड़ित लड़की ने पुलिस को बताया 10 दिन पहले पिज्जा मंगाया था। आबिद नाम का लड़का आया। इस दौरान उसने पता लगा लिया कि हम दोनो बाहर के शहरों की रहने वाली हैं और हमारे साथ वह कोई और जेंट्स नहीं है। उसके बाद वह दो दिन पहले फिर से आया। उस समय रूममेट नहा रही थी और दूसरी लड़की किचन में थी। दरवाजा खुलते ही आबिद सीधा अंदर आ गया और उसने गलत काम करने की कोशिश की। दोनों लड़कियों ने जैसे तैसे अपनी जान बचाई और बाद में इसकी सूचना फोन से पुलिस को दी। अब पुलिस हर संभव तरीके से जांच पडताल कर रही है। उधर दोनो लड़कियों वापस अपने शहर जाने की तैयारी में है। इस केस के बाद इतना डर गई हैं।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल