आखिर क्यों PM मोदी को जोधपुर HC के कार्यक्रम में मांगनी पड़ी माफी, जानें सच्चाई

Published : Aug 25, 2024, 07:12 PM IST
 Jodhpur high court

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान हाई कोर्ट के 75वें स्थापना दिवस पर जोधपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने हाई कोर्ट की नई लाइब्रेरी का उद्घाटन किया और देश की न्यायिक प्रणाली में हो रहे सुधारों पर प्रकाश डाला।

PM Modi in Jodhpur: राजस्थान हाई कोर्ट जोधपुर के 75 साल पूरे होने पर आयोजित हुए प्लैटिनम जुबली कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 4:00 बजे जोधपुर पहुंचे। उनके स्वागत में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा , राज्यपाल गोपीनाथ गावड़े , केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और अन्य लोग मौजूद थे। हालांकि, इस दौरान महज 10 मिनट लेट पहुंचने पर उपस्थित लोगों से माफी मांगी, जो उनके विनम्रता को दर्शाता है।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने राजस्थान हाई कोर्ट की कहानी के बारे में जिक्र किया। उन्होंने कहा जब सरदार पटेल ने 500 से ज्यादा रियासतों को जोड़ा था तो उस समय कोटा , जोधपुर , जयपुर जैसी रियासत शामिल थी। उनके खुद के कोर्ट थे। जोधपुर हाई कोर्ट का वर्णन वहीं से मिलता है।

 

 

जोधपुर हाई कोर्ट केलाइब्रेरी का उद्घाटन

प्रधानमंत्री ने हाई कोर्ट जोधपुर में स्थित लाइब्रेरी का उद्घाटन भी किया।‌ मंच पर राजस्थान हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश मुनिंद मोहन श्रीवास्तव ने राजस्थानी साफा पहनकर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश तेजी से तरक्की कर रहा है। हम दुनिया की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था है और आगे जाने की तैयारी कर रहे हैं।

हम दुनिया की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था-PM मोदी

पीएम ने कहा देश तेजी से तरक्की कर रहा है। हम दुनिया की 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था है और आगे जाने की तैयारी कर रहे हैं। आज देश में 18000 से ज्यादा कोर्स ऑनलाइन है। 26 करोड़ से ज्यादा मुकदमों की जानकारी कंप्यूटर पर उपलब्ध है। 1200 से ज्यादा जेल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट से जुड़ी हुई है। हमें तकनीक और न्याय को साथ लेकर चलना होगा , जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक न्याय पहुंचेगी और समय बचेगा।

PM मोदी ने कोर्ट और चक्कर की पहेली के बारे में बताया

पीएम ने कोर्ट और चक्कर की पहेली के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा अदालत के आगे चक्कर शब्द मैंडेटरी हो गया था। यानी कोर्ट का चक्कर , मुकदमे का चक्कर। ये एक ऐसा चक्कर है, जिसमें कोई पड़ गया तो वह काम से गया। लेकिन अब प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। न्याय प्रक्रिया पर लोगों का भरोसा बढ़ रहा है।

ये भी पढ़ें: PM मोदी का राजस्थान को तोहफा: करोड़ों की सौगात, जानें क्या होगा फायदा?

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Jaipur Weather Update: गुलाबी शहर जयपुर में बारिश-ओले का अलर्ट, फिर बढ़ेगी ठंड?
'अब कोई पुरुष जन्म नहीं लेना चाहेगा', मौत से पहले बता गया सबसे सीक्रेट सच