कलश यात्रा में शातिर मां-बेटी ने उड़ाई कई महिलाओं की चेन-मंगलसूत्र, पुलिस ने दबोचा तो बताई पूरी कहानी

Published : Oct 02, 2023, 06:54 PM IST
arrested

सार

राजस्थान में पंडित प्रदीप मिश्रा की कलश यात्रा में शामिल महिलाओं के साथ चेन स्नैचिंग की गई। पुलिस ने दो महिला चेन स्नेचरों को गिरफ्तार कर उनके पास चोरी का माल भी बरामद किया है। 

कोटा। राजस्थान के कोटा में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा से पहले निकाली गई कलश यात्रा में कई महिलाओं की सोने की चेन और पर्स गायब हो गए। जब शोर मचा तो  चोरों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों रिश्ते में मां-बेटी हैं। इन वारदातों के बाद अब कोटा पुलिस ने एक महिला और उसकी बेटी को अरेस्ट किया है। दोनो को गिरफ्तार करने के बाद उनके पास से बड़ी मात्रा में सोना बरामद किया गया है। दोनो ने कई महिलाओं के मंगलसूत्र और सोने की चेन तोड़ लीं। उनके पास से आठ मंगलसूत्र और सोने की तीन चेन बरामद हुई हैं।

पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव कथा में लुटेरियां
दरअसल पंडित प्रदीप मिश्रा का कोटा में एक अक्टूबर से छह से सात दिन का शिव कथा का आयोजन शुरु हुआ है। कल यानि पहली अक्टूबर को कथा से पहले बड़ी कलश यात्रा निकाली गई। इस यात्रा के दौरान जब महिलाएं कलश लेकर कथा स्थल यानि श्रीनाथपुरम स्टेडियम पहुंची तो वहां पर पहुंचने से पहले कई महिलाओं के साथ चेन स्नेचिंग की वारदातें हो गईं। कइयों के चेन तो कई के मंगलसूत्र तोड़ लिए गए।

पढ़ें बैंक ऑफिसर बन लगाया 10 लाख का चूना, बैंकिंग फ्रॉड से बचना है तो अपनाएं ये TIPS

दो संदिग्ध महिलाओं को दबोचा
सूचना पर पुलिस भी अलर्ट हो गई। कई थानों की पुलिस लगा दी गई जांच में। पता चला कि करीब एक दर्जन से भी ज्यादा महिलाओं की चेनें तोड़ ली गई। पुलिस ने कार्रवाई शुरू की और आखिर रात के समय दो संदिग्ध महिलाओं को दबोच ही लिया। एक दिल्ली की रहने वाली है और दूसरी आगरा की। 

रिश्ते में मां-बेटी हैं दोनों चेन स्नेचर
दोनों रिश्ते में मां बेटी हैं और बडे़ आयोजनों में चेन स्नेचिंग करने का ही काम करती हैं। उनके पास से आठ मंगलसूत्र और सोने की चेन बरामद हुई है। दोनों के पुराने केस भी सर्च किए जा रहे हैं ताकि उनको ज्यादा समय के लिए जेल भेजा जा सके। इस घटना के बाद अब दहशरा मैदान में चल रही कथा के लिए  सादr वर्दी में महिला पुलिसकर्मियों को भी तैनात कर दिया गया है।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Heatwave Alert: यूपी का बांदा 47.6°C के साथ बना सबसे गर्म शहर, दिल्ली-एमपी समेत कई राज्यों में लू, मई में 50°C का खतरा
रील बनाने के चक्कर में सिर पर रखी 15 लीटर की केतली, इसके बाद हुआ भयानक-WATCH VIDEO