राजस्थान में 140 करोड़ की लागत से एयरपोर्ट जैसा बन रहा जैसलमेर रेलवे स्टेशन, जानें क्यों बनाया जा रहा इसे इतना आलीशान

Published : May 29, 2023, 07:56 PM IST
jaisalmer railway station

सार

राजस्थान की गोल्डन सिटी यानि जैसलमेर जो अपनी पुरानी हवेलियां और किले के साथ बॉर्डर इलाके के लिए पहले से प्रसिद्ध है और अब एयरपोर्ट की तर्ज पर बन रहे रेलवे स्टेशन के लिए भी जाना जाएगा। जानिए करोड़ो की लागत में क्यों बनाया है जा रहा इतना आलीशान स्टेशन।

जैसलमेर (jaisalmer news). राजस्थान में जैसलमेर को हमने केवल पर्यटन नगरी और बॉर्डर इलाके के नाम से ही जाना है। यहां की पुरानी हवेलियां और किले को लेकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो जाता है। लेकिन अब राजस्थान का जैसलमेर रेलवे स्टेशन भी ऐसा होगा जिसे देखने पर एक बार तो आप नजरे भी स्टेशन से नहीं हटा पाओगे। क्योंकि भले ही यह होगा तो रेलवे स्टेशन लेकिन लगेगा बिल्कुल एक एयरपोर्ट की तरह।

इसिलए जैसलमेर रेलवे स्टेशन को आलीशान

आपको बता दें कि राजस्थान में जैसलमेर जिले में सबसे ज्यादा पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। जिनमें करीब 70% से ज्यादा तो विदेशी पर्यटक होते हैं। इसके अलावा राजस्थान में पाकिस्तान बॉर्डर का सबसे लंबा इलाका भी यही है। ऐसे में सेना के जवान भी सबसे ज्यादा इसी स्टेशन पर सफर करते हैं। ऐसे में इस स्टेशन को आधुनिक बनाने के लिए रेलवे ने इसका हाई क्वालिटी रिनोवेशन करवाने का निर्णय किया है। जिसके लिए कुल 140 करोड़ रुपए की लागत आने वाली है।

जैसलमेर के आलीशान स्टेशन में मिलेगी ये सुविधाएं

अब यह स्टेशन करीब 48 हजार वर्गमीटर में बनाया जा रहा है। जिसके एंट्री और एक्जिट दोनों के लिए 2 अलग-अलग रास्ते होंगे। केवल इतना ही नहीं इस स्टेशन पर फूड कोर्ट, आधुनिक एसी लाउंज, हाईटेक लाइटिंग,मेटल डिटेक्टर - सेंसर्स भी लगाए जा रहे हैं। जिससे कि यह स्टेशन सुरक्षा की दृष्टि से भी काफी ज्यादा मजबूत हो जाएगा। केवल इतना ही नहीं इस स्टेशन पर तमाम वह सुविधाएं होगी। जो किसी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर होती है। पूरा काम होने में कभी करीब एक से डेढ़ साल का समय लग सकता है।

बॉलीवुड सितारों का भी फेवरेट है जैसलमेर सिटी

आपको बता दें कि जैसलमेर केवल पर्यटन सिटी ही नहीं बॉलीवुड के फिल्म सितारों की भी पसंदीदा जगह है। हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने यहीं पर होटल सूर्यगढ़ में अपनी शादी की थी। इसके अलावा सैफ अली खान भी अपने परिवार के साथ छुट्टियों के दौरान यहां वक्त बिताने के लिए आते हैं। ऐसे में अब कयास लगाए जा रहे हैं कि स्टेशन का काम पूरा होने के बाद कई लंबी दूरी की ट्रेनों का भी इस स्टेशन तक विस्तार हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- 450 करोड़ में बनकर तैयार हुआ है हबीबगंज रेलवे स्टेशन,जर्मनी के हेडलबर्ग जैसी होगी सेफ्टी, सिक्योरिटी, फैसिलिटी

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

RBSE 12th Result : राजस्थान का सबसे बेस्ट स्कूल, जहां से हर साल निकलते 10वीं/12वीं के टॉपर
RBSE 12th Result Out : राजस्थान में छोरियों ने मारी बाजी, देखिए 12वीं बोर्ड के टॉप-5 स्टूडेंट लिस्ट