अचानक इस ट्रेन में निरीक्षण करने पहुंच गए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, यात्रियों से की बात तो मिला ये जवाब

अचानक इस ट्रेन में निरीक्षण करने पहुंच गए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, यात्रियों से की बात तो मिला ये जवाब

Published : Mar 20, 2023, 03:09 PM ISTUpdated : Mar 20, 2023, 03:10 PM IST

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह रेल में यात्रा कर रहे यात्रियों के साथ बात करते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि रेल मंत्री नई दिल्ली से अजमेर जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस में निरीक्षण करने पहुंचे थे।

 

अजमेर, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव अक्कर अपने अलग तरह से काम करने के अंदाज को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। चाहे फिर रेलवे की कोई समस्या हो या फिर यात्री की किसी बात को लेकर शिकायत हो, वो हर वक्त  हाजिरजवाबी के लिए सोशल मीडिया पर मौजूद रहते हैं। अब फिर रेल मंत्री का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जहां वह अचानक से ट्रेन में ओचक निरीक्षण के लिए पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने यात्रियों से ना सिर्फ बात की, बल्कि उनसे रेल सेवाओं को लेकर फीडबैक भी लिया।

मंत्री ने यात्रियों की बात- ट्रेन में यात्रा का लिया फीडबैक
दरअसल, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का यह वीडियो रविवार सुबह का बताया जा रहा है। जहां वह नई दिल्ली-अजमेर शताब्दी एक्सप्रेस का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने रेलवे के अधिकारियों के साथ पहले बैठकर कामकाज का जायजा लिया। इसके बाद एक आम नागरिक की तरह यात्रियों के बीच जा पहुंचे। कई यात्री तो उन्हें उनकी सहजता के कारण पहचान भी नहीं सके। हालांकि बाद में उन्होंने यात्रियों सी बात करते हुए यात्रा के दौरान परेशानियों के बारे में पूछा...

जानिए रेल मंत्री को यात्रियों को मिला का जवाब
रेल मंत्री यात्री से बातचीत करने का वीडियो खुद ही सोशल मीडिया पर शेयर किया हुआ है। इस बातचीत में यात्रियों मंत्री को बताया कि पहले से ज्यादा अब ट्रेन में साफ सफाई और बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। स्टेशन और प्लेटफॉर्म साफ सुथरे रहने लगे। गाड़ी भी समय पर आ जाती है। यात्रियों की यह आंसर सुनकर मंत्री जी मुस्कुराने लगे। बता दें कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव अपने नए-नए आइडिया से भारतीय रेलवे को बेहतर और स्मार्ट बनाने में जुटे हैं।

04:35'ठीक-ठाक डोज दे दिया गया है', Rajnath Singh ने एक बार फिर Pakistan को दिया अल्टीमेटम
08:28Trump टैरिफ से संकट में बीकानेर का ऊन उद्योग, 20 लाख लोग बेरोजगार हो जाएंगे-छलक पड़ा दर्द
03:05Rajasthan Weather: राजस्थान में तबाही की तरह बरस रहा Monsoon, बारिश से जगह-जगह तबाही
08:30pahalgam हमले पर रक्षा मंत्री Rajnath Singh बोले — हमने धर्म नहीं, कर्म देखकर मारा
05:45Rajasthan Rain : सवाई माधोपुर में बारिश में धंसी जमीन, दिखा ये खतरनाक नजारा
04:01Rajasthan Flood : Sawai Madhopur में घुटनों तक भरा पानी, कैद होकर रह गए लोग
04:06'वो धर्म पूछकर मारेंगे तो हम धर्म बताकर मारेंगे', Operation Sindoor पर युवा सांसद ने क्या गजब बोला
03:15Rajasthan Flood : कमर तक भरा पानी, ट्रैक्टर से खींच रहे गाड़ियां... राजस्थान में तबाही के 5 वीडियो
01:35Rajasthan School Collapse : झालावाड़ में भरभराकर गिरी स्कूल की छत, दिल को झकझोर देगा ये हादसा
03:08Rajasthan Rain : अस्पताल में भरा पानी, Jawahar Lal Nehru Hospital का हुआ ये कैसा हाल?