कोटा का खौफनाक CCTV: स्कूटी के साथ लड़की को 300 मी. घसीटता ले गया ट्रक, लोगों को लगा मर गई वो लेकिन...

Published : Jul 06, 2023, 06:20 PM ISTUpdated : Jul 07, 2023, 11:04 AM IST
rajasthan accident video

सार

राजस्थान के कोटा से एक दिल दहला देने वाला एक्सीडेंट हुआ। जहां ट्रक एक ने पहले तो स्कूटी सवार लड़की को टक्कर मारी, फिर स्कूटी सहित उसे 300 मीटर तक घसीटता ले गया। वो चीखती-चिल्लाती रही।

कोटा. राजस्थान के कोटा शहर से एक खौफनाक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस फुटेज को देेखने के बाद हर कोई हैरान है। टनों वजनी एक ट्रक एक स्कूटी सवार दो लड़कियों को करीब तीन सौ मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। वह ट्रक के अगले हिस्से में फंसी रह गई और ट्रक चालक उसे अपने साथ ले या। लोगों ने ट्रक वाले को रोका और उसके बाद उसे ट्रक पीछे लेने को कहा तब जाकर पता चला कि एक लड़की कुछ देर पहले साइड में जा गिरी और दूसरी लड़की ट्रक के नीचे है। उसे बाहर निकाला गया है और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसे मामूली चोटे आई हैं। सबसे बड़ी बात चमत्कारिक रूप से लड़की की जान बच गई है।

ट्रक ने 2 नर्सिंग छात्राओं को मारी टक्कर

दरअसल, कोटा जिले के नयापुरा इलाके में स्थित जेडीबी कॉलेज के सामने एक ट्रक ने स्कूटी सवार दो लड़कियों को टक्कर मार दी। दोनो लड़कियों ट्रक में फंसी रह गई। बाद में पुलिस को मौके पर बुलाया गया। मौके पर पहुंचे कांग्रेसी नेता महेश आहूजा ने बताया कि सवेरे आठ बजे भतीजी अंजली और उसकी दोस्त मोनिका स्कूटी से अपने नर्सिंग कॉलेज एमबीएस जा रही थी। इसी दौरान जेडीबी के सामने नयापुरा इलाके की ओर से आ रहे एक ट्रोले ने दोनो को चपेट में ले लिया।

एक उछलकर दूर जा गिरी, दूसरी छात्रा ट्रॉला में फंस गई

ट्रक की टक्कर के बाद मोनिका कुछ दूर सड़क पर गिर गई और अंजलि को ट्रोला काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। मोनिका के रीढ़ की हड्डी में चोट लगी है जबकि अंजलि का चेहरा और कोहनी छिल गए हैं। गनीमत हैं कि दोनो बच्चियों की जान बच गई। ट्रोला चालक को पकड लिया गया है। वह नो एंट्री में आ गया था। लोग चीखते रहे लेकिन चालक के कोई फर्क नहीं पडा।

यह भी पढ़ें-पति को जन्मदिन पर सरप्राइज देने पहुंची थी पत्नी, जानें ऐसा क्या हुआ कि बिछ गईं 3 लाशें

देखिए एक्सीडेंट का खौफनाक वीडियो

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 8 August 2026: दिल्ली-NCR से राजस्थान तक बारिश-तूफान का असर, जानें आपके शहर का हाल
मौसम अपडेट 7 अगस्त 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, IMD का बारिश-तूफान अलर्ट