हनीमून पर जाने से पहले नई नवेली 23 साल की दुल्हन की मौत, रो-रोकर बेहाल हुआ पति

Published : Jan 18, 2024, 03:05 PM ISTUpdated : Jan 18, 2024, 03:07 PM IST
anjali

सार

राजस्थान में महज 23 साल की एक नई नवेली दुल्हन की मौत हो गई है। हैरानी की बात तो यह है कि उसकी शादी की मेहंदी कर रंग भी अभी नहीं उतरा था और पति पत्नी जल्द ही हनीमून पर जानेवाले थे। ऐसे में पति का भी रो रोकर बुरा हाल हो गया है।

अजमेर. राजस्थान के अजमेर जिले की रहने वाली 23 साल की अंजली की मौत हो गई है। वह अपने पति कुलदीप के साथ किसी रिश्तेदार के यहां जाने के लिए निकली थी। इसी दौरान बुधवार रात को एक बस ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे अजंली की मौत हो गई। इस हादसे से अंजली के मायके और ससुराल दोनों घरों में मातम पसर गया। अंजली की ढाई माह पहले ही शादी हुई थी।

पति पत्नी को मारी टक्कर, पत्नी की मौत

सिविल लाइंस पुलिस ने बताया बुधवार रात करीब 8 बजे अंजली और उसका पति कुलदीप बाइक से किसी रिश्तेदार के यहां जा रहे थे।‌ दोनों काकरिया रोड पर पहुंचे ही थे, इसी दौरान जयपुर की ओर से आ रही एक बस ने अंजली और कुलदीप को टक्कर मार दी। बस की टक्कर से कुलदीप सड़क के किनारे गिरा, जबकि अंजलि सड़क के बीचों-बीच गिरी और उसी बस की चपेट में आ गई। जैसे ही इसकी सूचना परिवार के लोगों को मिली घर में कोहराम मच गया।

आक्रोशित परिजनों ने लगाया जाम

परिवार और समाज के लोग देर रात तक काकरिया रोड पर बैठे रहे। जिससे यातायात जाम हो गया। पुलिस अधिकारियों ने समझाईश की कोशिश की लेकिन वे नहीं माने । उनकी मांग थी कि इस सड़क पर डिवाइडर बनाए जाएं और मुआवजा मिले। बाद में पुलिस अधिकारियों ने समझाइए इसकी तब जाकर वे लोग मौके से खड़े हुए।

ढ़ाई माह पहले हुई थी शादी

इस बीच अंजली का शव जिले के जेएलएन अस्पताल में स्थित मुर्दाघर में रखवाया गया। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सोपा गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब ढाई महीने पहले ही अंजली की शादी हुई थी। अंजली और कुलदीप दोनों के पिता नहीं है।‌ अजंली अपने पति और सास के साथ घुघरा इलाके में रह रही थी।‌ पति-पत्नी जल्द ही हनीमून पर जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन इससे पहले हादसा हो गया। जिसमें पत्नी की जान चली गई।

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 22 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश का बड़ा अलर्ट, IMD ने बताया कहां बरसेंगे सबसे ज्यादा बादल
Weather Update 21 July 2026: दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में गरजेंगे बादल, जानिए कहां-कहां भारी बारिश की चेतावनी