अजमेरः पति का No सुन हर्ट हुआ पत्नी का ईगो, पलभर में बिखरा हंसता-खेलता परिवार

Published : Jul 23, 2024, 12:20 PM ISTUpdated : Jul 23, 2024, 03:05 PM IST
 SUICIDE NEWS

सार

राजस्थान के अजमेर से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है, जहां एक मां ने 4 महीने बेटे को लेकर ट्रेन के आगे जान दे दी। हादसा इतना भयानक था कि शव के टुकड़े आधा किलोमीटर दूर छिटक गए।

Rajasthan suicide news: राजस्थान के अजमेर जिले में रहने वाली एक महिला ने दिल दहला देने वाला कदम उठाया। उसने अपने चार महीने के बेटे के साथ ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। ये घटना बीती देर रात 12 बजे की है। पीड़ित के घर में कोहराम मचा हुआ है। बता दें कि 1 साल पहले ही मृतका प्रियंका की शादी अमृतसर के रहने वाले करण से हुई थी। पति अजमेर आया हुआ था। एक दिन 4 महीने के बेटे को लेकर प्रियंका स्कूटी से कहीं जाने लगी। यह देखकर उसके पति ने उसे रोका और ना जाने के लिए कहा। यह बात उसे नागवार लगी और उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया।

अलवर गेट थाना पुलिस ने बताया- "प्रियंका की मां का कोई सहारा नहीं था। इस वजह से प्रियंका अपने ससुराल नहीं जाती थी। पति भी मिलने के लिए अक्सर अजमेर आता-जाता था। अजमेर में कल बारिश हुई थी। ऐसे में प्रियंका बाजार जाने के लिए स्कूटी निकाल रही थी। तभी पति और मां ने उसे टोंका कि चारों तरफ पानी भरा है, स्कूटी ना चलाए। वह इसमें फिसल सकती है और चोट लग सकती है। प्रियंका ने स्कूटी अंदर रख दी और बेटे को लेकर शाम 6 बजे निकल गई। देर रात 12 बजे उसने अजमेर के मदार स्टेशन के नजदीक मालगाड़ी के आगे कूदकर जान दे दी।"

आधा किलोमीटर क्षेत्र में फैले शव के टुकड़े

पुलिस ने बताया- मदार स्टेशन के नजदीक अंधेरे में प्रियंका अपने बेटे को लेकर बैठी हुई थी। जैसे ही ट्रेन आई उसके आगे कूद गई। जब तक लोको पायलट ट्रेन रोकता, तब तक करीब आधा किलोमीटर क्षेत्र में प्रियंका और उसके बच्चे के शव के टुकड़े फैल गए थे। उनको जैसे-तैसे अलवर गेट पुलिस ने बटोरा और मुर्दाघर में रखवाया। उसके पास मिले दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान की गई और उसके परिवार को सूचना दी गई।

ये भी पढ़ें: Jaipur Shocking News: 17 साल के लड़के ने मकान मालकिन को 42 बार चाकू घोंपा

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल
Weather Today: दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, राजस्थान और महाराष्ट्र में बदला मौसम, जानें कहां भारी बारिश और कहां बढ़ेगी गर्मी