राजस्थान के रण में राजपरिवार: जनता ने किसे पसंद किया-किसे नकारा, इनकी सीटों पर कितने वोटिंग...सब जानिए

Published : Nov 27, 2023, 03:53 PM IST
rajasthan assembly election 2023 result

सार

राजस्थान विधानसभा चुनाव के रिजल्ट 3 दिसंबर को आएंगे। लेकिन सियासत के गलियारों में कई तरह की चर्चा हो रही है। इस बार के चुनाव में पहली बार 7 राजघराने भी चुनावी मैदान में किस्मत अजमा रहे हैं। ज्यादा राजपरिवार बीजेपी के साथ हैं।

जयपुर. राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान हो गया, 3 दिसंबर को परिणाम बताएंगे कि इस बार राजस्थान में कौन सरकार बना रहा है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दलों ने सत्ता में आने के लिए पूरी ताकत झोंकी है। वहीं इस बार विधानसभा चुनाव में कई राज परिवार के सदस्य भी मैदान में है। हालांकि बीजेपी में इनकी संख्या ज्यादा है। आज जानिए इन राज परिवार के सदस्यों की सीटों का मतदान प्रतिशत...

क्या फिर सीएम बनेंगी वसुंधरा राजे

  • सबसे पहले बात वसुंधरा राजे की। उनकी सीट झालरापाटन पर पिछले विधानसभा चुनाव में 78.38 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। जो अब इस बार 76.67 प्रतिशत रही।

दियाकुमारी की किस्तम का फैसला…

  • विद्याधर नगर सीट से चुनाव इस बार रोचक रहा। यहां से बीजेपी की दिया कुमारी ने चुनाव लड़ा है। पिछली बार यहां 70.29 प्रतिशत वोटिंग थी जो अब बढ़कर 72.58% हो गई।

राजकुमारी सिद्धि कुमारी…

  • बीकानेर पूर्व में भाजपा की प्रत्याशी सिद्धि कुमारी चुनाव लड़ रही है। यहां पिछली बार वोटिंग प्रतिशत 68.69 प्रतिशत था जो इस बार करीब 2% गिरकर 66.97 प्रतिशत हो गया।

उदयपुर का राजघराना भी मैदान में…

  • वहीं नाथद्वारा सीट से उदयपुर राज परिवार के विश्वराज सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। यहां पिछली बार 76 प्रतिशत के करीब मतदान हुआ था। जो इस बार 78.58 प्रतिशत हो गया।

क्या इस बार भी जीत पाएंगे विश्वेंद्र सिंह

  • कुम्हेर विधानसभा से राजपरिवार के विश्वेंद्र सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। यहां पिछली बार 67.50% मतदान हुआ था जो अब 68.37 प्रतिशत हो गया।

कोटा से कल्पना देवी मैदान में

वहीं कोटा में लाडपुरा में पिछली बार मतदान प्रतिशत करीब 76 प्रतिशत रहा था। जो इस बार बढ़कर 76.71 प्रतिशत के करीब हो चुका है। यहां से कल्पना देवी चुनाव लड़ रही हैं।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Jaipur Honor Killing: 25 में पति की मौत, 30 में हुआ प्यार तो ससुराल वालों ने दोनों को जिंदा जलाया
कौन हैं कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की दुल्हन, जयपुर में कर रहे भव्य शादी