बीकानेर में दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, गाड़ी में चिपकी लाशें

Published : Jul 19, 2024, 08:36 AM ISTUpdated : Jul 19, 2024, 11:48 AM IST
Horrific road accident rajasthan

सार

राजस्थान के बीकानेर में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। जिसमें एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि हरियाणा का परिवार बीकानेर की तरफ जा रहा था। तभी दर्दनाक हादसा हुआ है।

बीकानेर. राजस्थान के बीकानेर जिले में शुक्रवार अलसुबह करीब 4 बजे एक बड़ा ही दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। महाजन थाना क्षेत्र में एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। जिससे कार में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक बच्ची ने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया। कार में सवार सभी लोग हरियाणा के थे। परिजन आने पर शवों का पोस्ट मार्टम करवाया जाएगा।

हरियाणा के लोग थे कार में सवार

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में हरियाणा के डबवाली के रहने वाले नीरज कुमार, उनकी पत्नी सुनयना, नीरज के पिता शिव कुमार, मां आरती और बेटा डुग्गू व बेटी भूमिका शामिल है। इस घटना में कार इस कदर पिचक गई कि गाड़ी को काटकर पांच लोगों के शव को बाहर निकल गया। बेटी भूमिका की सांसे चल रही थी। ऐसे में उसे तुरंत अस्पताल के लिए रवाना किया गया लेकिन बीच रास्ते उसने भी दम तोड़ दिया।

बीकानेर जा रहे था पूरा परिवार

प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि यह परिवार बीकानेर की तरफ जा रहा था। हालांकि आज परिजनों के आने के बाद ही पता चल सकेगा कि आखिर परिवार कहां और किस लिए जा रहा था। पुलिस के अनुसार अभी हादसे कारण का भी पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पूरी जांच होने के बाद ही हादसे के असल कारणों का पता चल सकेगा।

यह भी पढ़ें : धौलपुर की शर्मनाक घटनाः बगल में ड्राइवर की लाश पड़ी थी और केले लूटने में मस्त रहे बेशर्म लोग

धमाके के साथ ट्रक में घुसी गाड़ी

इस हादसे के दौरान पास से गुजर रही गाड़ियों में बैठे लोगों ने बताया कि जिस दौरान यह हादसा हुआ उस वक्त एक तेज धमाका हुआ। जब देखा तो गाड़ी ट्रक में घुस चुकी थी। ऐसा लग रहा था मानो गाड़ी का आधा हिस्सा ही बचा हो। इसके बाद जब नीचे उतर कर देखा तो गाड़ी में लोगों के शव चिपके पड़े थे।

यह भी पढ़ें : 22 साल के युवक को लगा था ऐसा शौक, अंजाम देखकर कांप गए नाथद्वारा के लोग

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल
Weather Today: दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, राजस्थान और महाराष्ट्र में बदला मौसम, जानें कहां भारी बारिश और कहां बढ़ेगी गर्मी