ये है राजस्थान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की नई टीम, ये विधायक बनाए गए मंत्री

Published : Dec 30, 2023, 03:05 PM ISTUpdated : Dec 30, 2023, 04:27 PM IST
rajasthan cabinet expansion

सार

राजस्थान में की भजनलाल शर्मा सरकार का पहला मंत्रिमंडल का विस्तार हो रहा है। राज्यपाल विधायकों को मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं।  शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में आयोजित है।

जयपुर, लंबे समय के इंतजार के बाद आज शनिवार को राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा को नई टीम मिल गई। यानि आज मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया। प्रदेश के राज्यपाल कलराज मिश्र विधायकों को विधायको को मंत्री पद एंव गोपनीयता की शपथ दिलाई। सांसद पद छोड़कर विधायक बने किरोड़ीलाल मीणा, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।

25 मंत्री शपथ लेंगे, कई नाम होंगे चौंकाने वाले

दरअसल, राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में भजनलाल शर्मा कैबिनेट में 22 विधायकों ने आज मंत्री पद की शपथ ली। जिसमें 12 कैबिनेट मंत्री बनाए गए तो पांच राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और पांच ही राज्यमंत्री बनाए गए हैं। राजस्थान के इस मंत्रिमंडल में एकमात्र महिला विधायक डॉ. मंजू बाघमार को मंत्री बनाया गया है। कुल मिलाकर दो डिप्टी सीएम और एक मुख्यमंत्री को मिलाकर 25 मंत्री बनाए गए हैं।

बिना चुनाव जीते विधायक को बनाया गया मंत्री

इस मंत्रीमंडल में सबसे चौंकाने वाला नाम सुरेंद्र पाल सिंह टीटी का, जो बिना विधायक के चुनाव जीते मंत्री बन गए हैं। टीटी का 5 जनवरी को का चुनाव होना है। भाजपा ने उन्हें श्रीकरणुपर सीट से प्रत्याशी बनाया है। यह देश में पहला मामला है, जब चुनाव के बीच किसी प्रत्याशी को मंत्री बनाया गया हो। बता दें कि श्रीकरणपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुन्नर का चुनाव के दौरान निधन हो गया था। जिसके कारण इस सीट का चनाव कैंसिल कर दिया गया था।

12 कैबिनेट मंत्रियों ने ली शपथ

1. किरोड़ीलाल मीणा

2. गजेंद्र सिंह खींवसर

3. राज्यवर्धन सिंह राठौड़

4. बाबूलाल खराड़ी

5. मदन दिलावर

6. जोगाराम पटेल

7. सुरेश सिंह रावत

8. अविनाश गहलोत

9. जोराराम कुमावत,

10. हेमंत मीणा

11. कन्हैयालाल चौधरी

12. सुमित गोदारा

राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार

  1. संजय शर्मा

2. गौतम कुमार चित्तौड़

3. झाबर सिंह खर्रा

4. सुरेंद्र पाल सिंह टीटी

5. हीरा लाल नांगर

राज्य मंत्री पद की शपथ

1. ओटाराम देवासी

2. डॉ. मंजू बाघमार

3. विजय सिंह चौधरी

4. कृष्ण कुमार केके बिश्नोई

5. जवाहर सिंह बेढम

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Jaipur Honor Killing: 25 में पति की मौत, 30 में हुआ प्यार तो ससुराल वालों ने दोनों को जिंदा जलाया
कौन हैं कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की दुल्हन, जयपुर में कर रहे भव्य शादी